फिबा हॉल ऑफ फेम 2026 में चीनी खिलाड़ी वांग चीची का चयन

बीजिंग, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ (फिबा) ने रविवार को 2026 हॉल ऑफ फेम की सूची जारी की, जिसमें चीन के प्रसिद्ध बास्केटबॉल खिलाड़ी वांग चीची को शामिल किया गया है।
चीनी बास्केटबॉल खिलाड़ी वांग चीची का फोटो|
फिबा हॉल ऑफ फेम 2026 में वांग चीची का चयन, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल में बड़ा सम्मान|IANS
Author:
Published on
Updated on
1 min read

वांग चीची, मोउ ज़्वोयुन, चेंग हाईश्या, याओ मिंग और म्याओ लीच्ये के बाद इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाने वाले पांचवें चीनी बास्केटबॉल व्यक्तित्व बन गए हैं।

फिबा (Fiba) ने यह सूची 21 दिसंबर को विश्व बास्केटबॉल दिवस के अवसर पर जारी की, जिसमें कुल सात खिलाड़ी और एक कोच को चुना गया है। इन सभी को सम्मानित करने के लिए आधिकारिक समारोह अगले वर्ष 21 अप्रैल को जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित किया जाएगा।

वांग चीची के साथ-साथ जर्मनी के महान खिलाड़ी डिर्क नोवित्स्की, अमेरिका की दिग्गज बास्केटबॉल (BasketBall) स्टार सू बर्ड और तुर्की के अनुभवी खिलाड़ी हेदो तुर्कोग्लू भी इस सूची में शामिल हैं। इसके अलावा, फ्रांस की महिला खिलाड़ी सिली ड्यूमेर्क, मोजाम्बिक की क्लारिस माचांगुआना, चिली की इस्मेनिया पौचार्ड और पोलैंड के कोच लुडविक मिएटा मिकोलाजेविच को भी इस वर्ष के हॉल ऑफ फेम में स्थान मिला है।

गौरतलब है कि चीनी बास्केटबॉल के इस दिग्गज खिलाड़ी वांग चीची (Wang Chichi) ने अपने करियर में चार ओलंपिक खेलों में भाग लिया है और वह अमेरिकी राष्ट्रीय बास्केटबॉल संघ (एनबीए) में खेलने वाले पहले चीनी खिलाड़ी होने का गौरव भी रखते हैं। उनकी इस उपलब्धि ने चीनी बास्केटबॉल को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

[AK]

चीनी बास्केटबॉल खिलाड़ी वांग चीची का फोटो|
सिंहावलोकन 2025 : इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के फ्लॉप 'विदेशी खिलाड़ी'

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com