दमदार खिलाड़ी सुनील छेत्री ने संन्यास लेने का किया ऐलान

39 साल के छेत्री ने 2005 में अपने करियर की शुरुआत की थी। छेत्री ने मार्च में भारत के लिए अपना 150वां मैच गुवाहाटी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। उस मैच में उन्होंने गोल भी किया था, लेकिन भारत वह मैच 1-2 से हार गया था।
Sunil Chhetri Retires : भारतीय फुटबॉल टीम के स्टार खिलाड़ी और कप्तान सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान किया है। (Wikimedia Commons)
Sunil Chhetri Retires : भारतीय फुटबॉल टीम के स्टार खिलाड़ी और कप्तान सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान किया है। (Wikimedia Commons)

Sunil Chhetri Retires : दर्शकों को बहुत बुरा लगता है जब उनका पसंदीता खिलाड़ी संन्यास लेने का फैसला करता है। दरअसल, भारतीय फुटबॉल टीम के स्टार खिलाड़ी और कप्तान सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान किया है। कुवैत के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर के बाद वह इंटरनेशनल फुटबॉल को हमेशा के लिएअलविदा कह देंगे। यह घोषणा सुनील छेत्री ने 16 मई को की। वह 6 जून को कुवैत के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर के बाद इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लेंगे।

39 साल के छेत्री ने 2005 में अपने करियर की शुरुआत की थी। वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल (94) करने वाले चौथे खिलाड़ी है। उन्हें साल 2011 में अर्जुन पुरुस्कार और 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया जा चुका है। भारत के महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक सुनील छेत्री देश के सबसे अमीर फुटबॉल खिलाड़ियों में भी शामिल हैं। छेत्री ने मार्च में भारत के लिए अपना 150वां मैच गुवाहाटी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था।

सबसे अमीर फुटबॉल खिलाड़ी

सुनील छेत्री बेंगलुरू में रहते हैं। यहां उनका बंगला 7000 स्क्वायर वर्ग फुट में फैला हुआ है। इस बंगले में सभी सुविधाएं, विशाल लिविंग एरिया, बागीचा आदि मौजूद है। सुनील छेत्री के घर की कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये बताई जाती है। इनके पास लग्जरी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है। उनके कार कलेक्शन में ऑडी ए6, फार्च्यूनर, किया सेल्टोस और महिंद्रा स्कार्पियो जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

उन्हें साल 2011 में अर्जुन पुरुस्कार और 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया जा चुका है। (Wikimedia Commons)
उन्हें साल 2011 में अर्जुन पुरुस्कार और 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया जा चुका है। (Wikimedia Commons)

वीडियो के जरिए लोगों को बताया

भारत में फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में अपने फैसले की घोषणा की। इसके तुरंत बाद ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टाइमलाइन पर #HappyRetirementLegend संदेशों की बाढ़ आ गई। विराट कोहली ने भी इंस्टाग्राम पर छेत्री के वीडियो पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा, "मेरे भाई। गर्व है।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com