चार महीने की बच्ची ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड! मां ने पहचाना बच्ची के इस अनूठे कौशल को

आंध्र प्रदेश के नंदीगाम शहर में रहने वाली चार महीने की एक बच्ची जिसका नाम कैवल्या है, एक ऐसा रिकार्ड बना दिया है जिसके बारे में हर कोई बात कर रहा है। वह केवल देश नहीं बल्कि विदेश में भी फेमस हो गई है।
Four Month Baby World Record : चार महीने की एक बच्ची जिसका नाम कैवल्या है, एक ऐसा रिकार्ड बना दिया है जिसके बारे में हर कोई बात कर रहा है।  (Wikimedia Commons)
Four Month Baby World Record : चार महीने की एक बच्ची जिसका नाम कैवल्या है, एक ऐसा रिकार्ड बना दिया है जिसके बारे में हर कोई बात कर रहा है। (Wikimedia Commons)

Four Month Baby World Record : एक चार महीने का शिशु केवल हिलना डुलना और अपने आस पास के वातावरण में मौजूद चीजों को पहचानना सीखता है लेकिन क्या आप जानते है की चार महीने का शिशु भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकता है? ये बात बहुत ही आश्चर्यचकित है परंतु आंध्र प्रदेश के नंदीगाम शहर में रहने वाली चार महीने की एक बच्ची जिसका नाम कैवल्या है, एक ऐसा रिकार्ड बना दिया है जिसके बारे में हर कोई बात कर रहा है। वह केवल देश नहीं बल्कि विदेश में भी फेमस हो गई है।

रमेश और हेमा की बेटी कैवल्या में एक विशेष प्रतिभा है। मात्र 4 महीने की उम्र में वह बच्ची 120 अलग-अलग चीजों को पहचान सकती है। कैवल्या पक्षियों, सब्जियों से लेकर जानवरों और यहां तक कि तस्वीरें तक शामिल है। दूसरे शिशु की तुलना में, मात्र चार साल की बच्ची में इतनी सारी चीजों को पहचानना एक असाधारण क्षमता है।

मां ने पहचाना बच्ची के इस अनूठे कौशल को

कैवल्या की इस अनोखी क्षमता को सबसे पहले उसकी मां हेमा ने पहचाना। जब हेमा ने अपनी बेटी के इस अनोखे क्षमता को देखा तो सोचा कि अपनी बच्ची के इस गुण को पूरी दुनिया के साथ साझा किया जाए। इसके बाद कैवल्या की फैमिली ने उसकी इस अनोखी काबिलियत का एक वीडियो रिकॉर्ड किया और इसके बाद उसे नोबेल वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए भेज दिया।

मात्र 4 महीने की उम्र में बच्ची 120 अलग-अलग चीजों को पहचान सकती है। (Wikimedia Commons)
मात्र 4 महीने की उम्र में बच्ची 120 अलग-अलग चीजों को पहचान सकती है। (Wikimedia Commons)

नोबेल वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लोग भी हुए चकित

परिवार ने बताया कि नोबेल वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लोग भी बाकी अन्य लोगों की तरह कैवल्या के इस प्रतिभा को देखकर हैरान हो गए। उन्होंने चार महीने के इस बच्ची के वीडियो को ध्यान से देखा, कैवल्या की प्रतिभा का परीक्षण किया, और फिर निर्णय लिया कि वह इसके लिए वह एक विशेष सर्टिफिकेट की हकदार है। इसका मतलब है कि चार महीने की कैवल्या अब आधिकारिक तौर पर एक विश्व रिकॉर्ड होल्डर है।

औरों को भी करेगा प्रेरित

कैवल्या के माता पिता रमेश और हेमा बहुत खुश हैं। उन्होंने लोगों को कैवल्या को मिले समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद कहा और साथ ही उन्होंने कैवल्या की कहानी से अन्य माता-पिता को प्रेरित किया। उन्होंने अन्य माता पिता को यह संदेश किया की अपने बच्चों की विशेष प्रतिभाओं को पहचानने और उसे दुनिया के सामने उजागर करे।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com