चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में बिहार को मिला तीसरा स्थान

राष्ट्रीय जल पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ राज्यों में बिहार को तीसरा पुरस्कार मिला।
चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार में  सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में बिहार को मिला तीसरा स्थान (IANS)
चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में बिहार को मिला तीसरा स्थान (IANS)

न्यूज़ग्राम हिंदी: राष्ट्रीय जल पुरस्कार(National Water Awards) में सर्वश्रेष्ठ राज्यों में बिहार को तीसरा पुरस्कार मिला। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शनिवार को आयोजित चतुर्थ राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तथा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। बिहार की तरफ से ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डॉ. एन. सरवण कुमार तथा जल जीवन हरियाली मिशन के निदेशक राहुल कुमार ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

राज्य सरकार की परियोजना जन-जीवन-हरियाली अभियान के तहत किए जा रहे प्रयासों के राज्य को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया जा रहा है।

बिहार में 2 अक्टूबर, 2019 को जन जीवन हरियाली अभियान को शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करना तथा पर्यावरण संरक्षण है।

इस अभियान के तहत राज्य में 11 चिन्हित अवयवों का क्रियावयन किया जा रहा है, जिसमें सार्वजनिक जल संचयन संरचना को अतिक्रमणमुक्त करना तथा इसका जीर्णोद्धार करना प्रमुख है।

इस पुरस्कार को पाने के बाद ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डॉ. एन. सरवण कुमार ने जन जीवन हरियाली अभियान के सभी क्रियान्वयन विभागों को बधाई देते हुए कहा कि वन संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति समर्पित इस राज्यव्यापी अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

जल-जीवन-हरियाली मिशन के निदेशक राहुल कुमार ने बताया कि जल-जीवन-हरियाली अभियान की प्रशंसा अब देश-दुनिया के कई मंचों से हो रही है। पर्यावरण संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को लक्षित कर राज्यव्यापी अभियान चलाने वाला बिहार देश का पहला राज्य है।

चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार में  सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में बिहार को मिला तीसरा स्थान (IANS)
बिहार: पुलिस की आंख में झंडू बाम लगाकर तीन कैदी फरार



भारत सरकार के केंद्रीय भूमि जल बोर्ड ने भी अपनी रिपोर्ट में इस अभियान की सराहना करते हुए कहा है कि राज्य के भू-गर्भ जल में बढ़ोतरी हुई है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा पिछले वर्ष ही जन-जीवन-हरियाली अभियान को वर्ष 2024-25 तक के लिए विस्तारित किया गया है।

चतुर्थ राष्ट्रीय जल पुरस्कार में श्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मध्य प्रदेश को तथा द्वितीय ओडिसा को दिया गया। आंध्र प्रदेश और बिहार संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

--आईएएनएस

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com