

पटना (Patna) में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा (BJP) नेता ने कहा कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के परिवार का कोई भी नेता कभी बिहार (Bihar) का मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। तेजस्वी यादव शपथ लेने की बात करते हैं, वे सीएम की शपथ लेने की बात छोड़ जेल जाने की तैयारी करें।
बिहार चुनाव का परिणाम एनडीए के पक्ष में आएगा। प्रदेश में अगली सरकार एक बार फिर से एनडीए बनाएगी और इसके बाद तेजस्वी यादव को जेल जाना होगा।
उन्होंने कहा कि आरक्षण की बात करने वाले तेजस्वी यादव को पता होना चाहिए कि भाजपा ने हमेशा आरक्षण का समर्थन किया है और हमने आरक्षण देकर भी दिखाया है।
भाजपा नेता ने कहा कि जिनका पूरा जीवन कुशासन का रहा है वे सुशासन को चुनौती देने के लिए निकले हैं।
राजद कार्यकाल में जगंलराज दौर का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि हम लोगों ने 90 का दशक देखा है। खौफनाक मंजर आज भी लोगों को डरा जाता है। 2005 से राजद को बिहार की सत्ता से उखाड़ कर फेंकने के बाद कभी जनता ने मौका नहीं दिया। इसी तरह 14 नवंबर को चुनाव का परिणाम आएगा और विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
अश्विनी चौबे ने कहा कि लालू प्रसाद यादव तो देश में भ्रष्टाचार के जननी के तौर पर विख्यात हैं, ऐसे परिवार को बिहार की जनता कभी भी मौका नहीं दे सकती है।
राहुल-तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए भाजपा नेता अश्विनी चौबे ने कहा कि 14 नवंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद वे बंगाल की खाड़ी में नजर आएंगे।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) के सीएम बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। बिहार को लूटने वालों को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होना है। 11 नवंबर को मतदान संपन्न होने के बाद 14 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।
(BA)