स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए भाषण के 131 साल पूरे होने पर समावेशिता और जाति और धर्म से ऊपर उठकर मानवता  को अपनाने का संदेश  दिया। [NewsGram]
स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए भाषण के 131 साल पूरे होने पर समावेशिता और जाति और धर्म से ऊपर उठकर मानवता को अपनाने का संदेश दिया। [NewsGram]

“स्वामी विवेकानंद का समावेशिता का संदेश धीरे-धीरे खोता जा रहा है”: डॉ. मुनीश रायज़ादा

भारतीय लिबरल पार्टी (BLP) के अध्यक्ष, डॉ. मुनीश कुमार रायज़ादा ने 11 सितंबर 1893 को शिकागो में विश्व धर्म महासभा में स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए भाषण के 131 साल पूरे होने पर समावेशिता और जाति और धर्म से ऊपर उठकर मानवता को अपनाने का संदेश दिया।
Published on

भारतीय लिबरल पार्टी (BLP) के अध्यक्ष, डॉ. मुनीश कुमार रायज़ादा ने 11 सितंबर 1893 को शिकागो में विश्व धर्म महासभा में स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए भाषण के 131 साल पूरे होने पर समावेशिता और जाति और धर्म से ऊपर उठकर मानवता  को अपनाने का संदेश  दिया। डॉ. रायजादा ने कहा कि अपने भाषण में हर अमेरिकी को अपना भाई और बहन कहकर विवेकानंद ने भाईचारे, सहिष्णुता, का संदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आज की राजनीति स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों से दूर होती जा रही है।

BLP अध्यक्ष डॉ. रायज़ादा ने शिकागो शहर से अपने संबंध पर कहा कि विवेकानंद की शिक्षाओं ने हमेशा उन्हें प्रेरित किया है। उन्होंने सभी को शिकागो के ले मोंट टेम्पल जाने की सलाह दी, जहां लोग स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। डॉ. रायजादा ने भारत की धर्मनिरपेक्षता बनाए रखने पर भी जोर दिया। "यह महत्वपूर्ण है कि हमारी राजनीति वास्तव में धर्मनिरपेक्ष तरीके से काम करे, बिना किसी तुष्टिकरण के। धर्मनिरपेक्ष विचारधारा और सांस्कृतिक मूल्यों को और मजबूत किया जाना चाहिए। और यह तभी संभव है जब राजनीतिक दल तुष्टिकरण की राजनीति से ऊपर उठेंगे ," डॉ. रायजादा ने कहा।

भारतीय लिबरल पार्टी (BLP)) स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों पर चलते रहने के लिए प्रतिबद्ध है। एक दिल्ली-केंद्रित राजनीतिक दल के रूप में, BLP 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने और जन -केंद्रित सरकार स्थापित करने के लिए अग्रसर है। भारतीय लिबरल पार्टी (BLP) दो मोर्चों पर काम करेगी: भ्रष्टाचार को खत्म और दिल्ली राज्य में सामाजिक न्याय को वास्तविकता में लाना है।  


Follow us o: X: https://x.com/joinblp

logo
hindi.newsgram.com