योगेंद्र सिंह:- भारतीय लिबरल पार्टी के चांदनी चौक लोकसभा सीट से उम्मीदवार, योगेंद्र सिंह (योगी माथुर), ने आदर्श नगर मंडल में अपना चुनाव प्रचार किया और लोगों के साथ संवाद किया। [NewsGram]
योगेंद्र सिंह:- भारतीय लिबरल पार्टी के चांदनी चौक लोकसभा सीट से उम्मीदवार, योगेंद्र सिंह (योगी माथुर), ने आदर्श नगर मंडल में अपना चुनाव प्रचार किया और लोगों के साथ संवाद किया। [NewsGram]

चांदनी चौक लोकसभा सीट के उम्मीदवार, योगेंद्र सिंह, अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों के साथ चुनावी प्रचार के दौरान किया संवाद ।

भारतीय लिबरल पार्टी के चांदनी चौक लोकसभा सीट से उम्मीदवार, योगेंद्र सिंह (योगी माथुर), ने आदर्श नगर मंडल में अपना चुनाव प्रचार किया और लोगों के साथ संवाद किया। योगेंद्र सिंह और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर प्रचार किया और पार्टी के विचारों को फैलाया, और योगेंद्र सिंह द्वारा किए गए वादों को लोगों तक पहुंचाया।

योगेंद्र सिंह:- भारतीय लिबरल पार्टी के चांदनी चौक लोकसभा सीट से उम्मीदवार, योगेंद्र सिंह (योगी माथुर), ने आदर्श नगर मंडल में अपना चुनाव प्रचार किया और लोगों के साथ संवाद किया। योगेंद्र सिंह और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर प्रचार किया और पार्टी के विचारों को फैलाया, और योगेंद्र सिंह द्वारा किए गए वादों को लोगों तक पहुंचाया। आदर्श नगर के लोगों को संबोधित करते हुए उम्मीदवार योगेंद्र सिंह ने कहा कि वह संसद में एकता और राष्ट्रभक्ति के विचारों का विस्तार करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि चांदनी चौक के लोगों को वर्तमान सरकार ने उनके हालातों पर छोड़ दिया है और डॉ. हर्ष वर्धन (चांदनी चौक से भाजपा के सांसद) लोगों की समस्याओं से कोई लेना देना है। "चांदनी चौक के लोगों को एक योग्य प्रतिनिधि की आवश्यकता है", योगेंद्र सिंह ने कहा।

योगेंद्र सिंह और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर प्रचार किया और पार्टी के विचारों को फैलाया, और योगेंद्र सिंह द्वारा किए गए वादों को लोगों तक पहुंचाया। [NewsGram]
योगेंद्र सिंह और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर प्रचार किया और पार्टी के विचारों को फैलाया, और योगेंद्र सिंह द्वारा किए गए वादों को लोगों तक पहुंचाया। [NewsGram]

भारतीय लिबरल पार्टी (BLP) ने चांदनी चौक लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार योगेंद्र सिंह (योगी माथुर) के साथ हफ्तों से चुनावी प्रचार कर रहे हैं। योगेंद्र सिंह रात दिन जनता से साथ व्यक्तिगत रूप से मिल रहे हैं। चुनाव अभियान की शुरुआत पर, योगेंद्र सिंह ने कहा कि वह इस चुनाव में इस लिए खड़े हैं ताकि वह संसद से राष्ट्रभक्ति के बारे में बात कर सकें।

डॉ मुनीश कुमार रायज़ादा के नेतृत्व में भारतीय लिबरल पार्टी (BLP) दिल्ली में दो लोकसभा सीटों पर प्रतियोगिता कर रही है: चांदनी चौक और उत्तर-पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से BLP के प्रतियोगी संजीव कुमार पाण्डेय - एक प्रसिद्ध कलाकार और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास देश के सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों के गहन ज्ञान हैं। चांदनी चौक से प्रतियोगिता करने वाले योगेंद्र सिंह (योगी माथुर) - एक सामाजिक कार्यकर्ता और आध्यात्मिक नेता हैं, जो लंबे समय से सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और सामाजिक और चुनावी परिवर्तनों की प्रतिष्ठा कर रहे हैं।

भारतीय लिबरल पार्टी स्वच्छ राजनीति को अमल में लाने और एक जन-केंद्रित सरकार स्थापित करने के प्रति प्रतिबद्ध है। चांदनी चौक और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से BLP के उम्मीदवार दिल्ली की जनता के मुद्दों को संसद में उठाने और इसे हल करने के लिए तैयार हैं।

logo
hindi.newsgram.com