BLP के संजीव कुमार पाण्डेय ने दी मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार को खुली चुनौती

भारतीय लिबरल पार्टी के संजीव कुमार पाण्डेय ने बीजेपी के मनोज तिवारी और INDI एलायंस के कन्हैया कुमार को संवाद करने के लिए खुली चुनौती दी है।
संजीव कुमार पाण्डेय:- भारतीय लिबरल पार्टी के संजीव कुमार पाण्डेय ने बीजेपी के मनोज तिवारी और INDI एलायंस के कन्हैया कुमार को संवाद करने के लिए खुली चुनौती दी है।[NewsGram]
संजीव कुमार पाण्डेय:- भारतीय लिबरल पार्टी के संजीव कुमार पाण्डेय ने बीजेपी के मनोज तिवारी और INDI एलायंस के कन्हैया कुमार को संवाद करने के लिए खुली चुनौती दी है।[NewsGram]
Published on
1 min read

संजीव कुमार पाण्डेय:- भारतीय लिबरल पार्टी के संजीव कुमार पाण्डेय ने बीजेपी के मनोज तिवारी और INDI एलायंस के कन्हैया कुमार को संवाद करने के लिए खुली चुनौती दी है। संजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि यदि मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार ने उनके सभी सवालों के जवाब दे दिए तो वह अपनी राजनीतिक अभियान को समाप्त करने को तैयार हैं।"

यहां बता दें कि संजीव कुमार पाण्डेय, मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार तीनों ही उत्तर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशी हैं। संजीव कुमार पाण्डेय पिछले कई महीनों से उत्तर पूर्वी दिल्ली के विभिन्न विधान सभाओं में घूम रहे हैं और वहां के लोगों से संवाद कर रहे हैं। भ्रष्टाचार के कारण लोगों के बीच व्याप्त निराशा को देखकर संजीव कुमार पाण्डेय ने यह कदम उठाया है। दिल्ली में व्याप्त भ्रष्टाचार, कूड़ा-करकट, प्रदूषण, कुशासन, पानी की समस्या इत्यादि को देखते हुए संजीव कुमार पांडेय ने मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार को मंच पर आकर संवाद करने के लिए खुली चुनौती दी है।

इस संवाद में संजीव कुमार पाण्डेय दिल्ली की जनता की तरफ से अन्य दोनों ही प्रत्याशियों से सवाल करेंगे। भारतीय लिबरल पार्टी के यशस्वी प्रत्याशी संजीव कुमार पाण्डेय इन दिनों उत्तर पूर्वी दिल्ली के विधान सभाओं में पद यात्रा निकाल रहे हैं और लोगों से उनकी समस्याओं पर संवाद कर रहे हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com