हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार ने की आध्यात्मिक यात्रा, मंदिर और प्रकृति के बीच बिताया सुकून भरा पल

मुंबई, 27 अगस्त को हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार ने '52 गज का दामन', 'चटक-मटक', और 'बन्नो' जैसे गानों से लाखों दिलों को जीता है। रेणुका सोशल मीडिया पर भी अपनी सक्रियता के लिए जानी जाती हैं। फैंस गानों के साथ-साथ उनकी सोशल मीडिया पोस्ट का भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।
हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार ने की आध्यात्मिक यात्रा
हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार ने की आध्यात्मिक यात्राIANS
Published on
1 min read

हाल ही में, रेणुका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां शाकुंभरी देवी (shakumbhari devi) के मंदिर की यात्रा की तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में उनकी सादगी और आध्यात्मिकता साफ झलक रही है।

पहली तस्वीर में वह गाय के बछड़े के साथ खेलती और मस्ती करती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह नदी के किनारे बैठी हुई दिख रही हैं, जहां प्रकृति के साथ पल का आनंद ले रही हैं। तीसरी तस्वीर में वह मां काली के सामने हाथ जोड़कर भक्ति में लीन खड़ी हैं, जो उनके आध्यात्मिक पक्ष को उजागर करता है।

लुक की बात करें तो उन्होंने लाल रंग का सूट पहना हुआ है, जो सादे लुक को और भी निखार रहा है। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मां शाकुंभरी देवी।"

रेणुका के इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया। कई यूजर उन्हें 'जय मां काली' लिख रहे हैं, तो कोई 'हार्ट' इमोजी भेज रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "जय गौरक्षक सेवा।" दूसरे यूजर ने लिखा, "जय माता दी।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "शाकुंभरी माता की जय।" कई यूजर्स ने "जय श्री गौ माता" कमेंट किए।

उनकी यह पोस्ट एक बार फिर साबित करती है कि वह न केवल एक बेहतरीन गायिका हैं, बल्कि अपनी संस्कृति और आध्यात्मिकता (Spirituality) से भी गहराई से जुड़ी हैं।

रेणुका ने बहुत कम उम्र में ही गायन शुरू कर दिया था और 10वीं कक्षा में ही उन्होंने '52 गज का दामन' जैसा ब्लॉकबस्टर गाना दिया। उनकी आवाज और अंदाज ने उन्हें युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय बना दिया है।

[IANS/SS]

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com