हिमाचल प्रदेश आज अपना 53वां स्थापना दिवस मना रह है 

हिमाचल प्रदेश आज अपना 53वां स्थापना दिवस मना रह है 

हिमाचल प्रदेश (Wikimedia Commons)

Himachal Pradesh Statehood Day: जानिए पहाड़ी राज्य की स्थापना की कहानी

आज हिमाचल प्रदेश स्टेटहुड दिवस (Himachal Pradesh Statehood Day) पर जानते हैं इसके स्थापना की कहानी।
Published on

न्यूज़ग्राम हिंदी: धौलाधार घाटियों के बीच बसा पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश आज अपना 53वां स्थापना दिवस मना रहा है।  हिमाचल प्रदेश हमेशा से ही सुंदर और मनलुभवाने नज़ारे और चारों ओर फैली हरियाली से पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां हो रहे विकास कार्य से आज यहां के लोगों को देश की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। कितनी भी कठिनाइयां क्यों ना हो लेकिन इस राज्य ने कभी हार नहीं मानी। आज हिमाचल प्रदेश स्टेटहुड दिवस (Himachal Pradesh Statehood Day) पर जानते हैं इसके स्थापना की कहानी।

हिमाचल प्रदेश की यह कहानी है 25 जनवरी 1971 की जब माइनस डिग्री के तापमान में तत्कालीन PM इंदिरा गांधी ने इसे पूर्ण राज्य बनाने की बात कही। आसमान से  बर्फ़ गिर रही थी और आज ही के दिन पीएम इंदिरा गांधी शिमला के मॉल रोड पर खुली जीप में यशवंत सिंह परमार के साथ रोड शो कर रही थीं। रिज मैदान पहुंचकर उन्होंने जनता के सामने  हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का ऐलान किया।

<div class="paragraphs"><p>हिमाचल प्रदेश आज अपना 53वां स्थापना दिवस&nbsp; मना रहा है।</p></div>

हिमाचल प्रदेश आज अपना 53वां स्थापना दिवस  मना रहा है।

हिमाचल प्रदेश (Wikimedia Commons)

पूरा राज्य ही नहीं बल्कि पूरा देश हिमाचल प्रदेश के इस पूर्ण राजत्व का जश्न मना रहा था। आकाशवाणी के लाइव प्रसारण द्वारा पहाड़ की चोटी से पल पल की यह ख़बर देश तक पहुंचा रहे थें आईएएस श्रीनिवास जोशी। पीएम और प्रदेश की जनता ने साथ मिलकर इस दिन का जश्न मनाया और तब से लेकर हर साल आज के दिन को हिमाचल प्रदेश अपने स्थापना दिवस के रूप में मनाता है।

<div class="paragraphs"><p>हिमाचल प्रदेश आज अपना 53वां स्थापना दिवस&nbsp;मना रह है&nbsp;</p></div>
Uttar Pradesh Foundation Day: जानिए उत्तर प्रदेश के नामकरण की कहानी

आज 11:00 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने हिमाचल प्रदेश के 53वें पूर्ण राजत्व समारोह पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड को सलामी दी। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह भी कार्यक्रम में शामिल रहें। इस समारोह में सीएम ने प्रदेशवासियों को बधाई दी और प्रदेश के महान वीर योद्धाओं को याद किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के विभागों द्वारा प्रस्तुत झांकियां भी देखीं।

पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर के जनता को हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस की बधाई दी और राज्य के विकास और कल्याण को कामना की।

 VS

logo
hindi.newsgram.com