Karnataka: मुस्लिम महिला के साथ घुमने पर हिन्दू लड़के की पिटाई

कर्नाटक(Karnataka) के चिक्कबल्लापुर में गुरुवार को एक हिंदू युवक को मुस्लिम पुरुषों के एक समूह ने तब पीटा, जब उसे एक मुस्लिम महिला के साथ ढाबे में नाश्ता करते हुए देखा गया
Karnataka: मुस्लिम महिला के साथ घुमने पर हिन्दू लड़के की पिटाई(IANS)

Karnataka: मुस्लिम महिला के साथ घुमने पर हिन्दू लड़के की पिटाई(IANS)

Karnataka

Published on
1 min read

न्यूज़ग्राम हिंदी: कर्नाटक(Karnataka) के चिक्कबल्लापुर में गुरुवार को एक हिंदू युवक को मुस्लिम पुरुषों के एक समूह ने तब पीटा, जब उसे एक मुस्लिम महिला के साथ ढाबे में नाश्ता करते हुए देखा गया था। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने कहा कि युवक और महिला ने चिक्कबल्लापुर में 'गोपिका चाट' में नाश्ता किया। महिला बुर्का और हिजाब पहने हुए थी।

<div class="paragraphs"><p>Karnataka: मुस्लिम महिला के साथ घुमने पर हिन्दू लड़के की पिटाई(IANS)</p></div>
कर्नाटक में सोनू सूद की राजनीतिक फिल्म श्रीमंथा रिलीज हुई



आरोपियों को पता चला कि उसके साथ का व्यक्ति हिंदू है। इसके बाद उन्होंने हिंदू युवक को बुलाकर उस पर हमला कर दिया। मुस्लिम महिला उसके बचाव में आई, और हमलावरों से कहा कि वह उसे 'बहुत अच्छी तरह से' जानती है, और उन लोगों के व्यवहार पर सवाल उठाया।

हालांकि, मुस्लिम पुरुषों ने उससे कहा कि "एक हिंदू युवक के साथ होटल जाना उसके लिए गलत था, और उसे अपनी गलती के लिए माफी मांगनी चाहिए।"

पुलिस को घटना का वीडियो मिल गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

--आईएएनएस/VS

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com