त्रिपुरा मतगणना भाजपा, माकपा, और कांग्रेस में टक्कर

अधिकारियों ने बताया कि पूरे त्रिपुरा में 21 स्थानों पर 60 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है।
त्रिपुरा मतगणना भाजपा, माकपा, और कांग्रेस में टक्कर (IANS)

त्रिपुरा मतगणना भाजपा, माकपा, और कांग्रेस में टक्कर (IANS)

21 स्थानों पर 60 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है

न्यूजग्राम हिंदी: पहले राउंड के मतगणना के बाद त्रिपुरा (Tripura) की 60 विधानसभा सीटों में से 49 पर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा और कांग्रेस के उम्मीदवारों में कड़ा मुकबला है। बोरडोवली, रामनगर, खैरपुर, मजलिशपुर, बदरघाट, मोहनपुर, नलचर, विशालगढ़ सहित 20 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जबकि प्रतापगढ़, बरजाला, बामुटिया, बेलोनिया, हृषमुख, सबरूम, बागबासा, सोनमुरा सहित 13 सीटों पर माकपा आगे चल रही है।

<div class="paragraphs"><p>त्रिपुरा मतगणना भाजपा, माकपा, और कांग्रेस&nbsp;में&nbsp;टक्कर (IANS)</p><p></p></div>
भगवान Hanuman के जन्मस्थली को विकसित करने के लिए खाका तैयार है: Karnataka BJP

वाम दलों के साथ सीट बंटवारे के समायोजन में 16 फरवरी के विधानसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस अगरतला, बनमालीपुर, पबियाचारा, कैलाशहर, धर्मनगर सहित छह सीटों पर आगे चल रही है।

जनजातीय आधारित टिपरा मोथा पार्टी नौ सीटों पर आगे चल रही है, जिनमें सिमना, संतिर बाजार, रायमावल्ली, चारिलम शामिल हैं।

वहीं, कंचनपुर सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार आगे है।

Congress Presidential Election
Congress Presidential Election

IANS

एक चुनाव अधिकारी ने कहा, पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होने के बाद ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में रखे वोटों की गिनती शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि पूरे त्रिपुरा में 21 स्थानों पर 60 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है।

त्रिपुरा में 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव हुए थे, जहां 28.14 लाख मतदाताओं में से 89.95 प्रतिशत ने 31 महिलाओं सहित 259 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

आईएएनएस/PT

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com