रन फॉर जी 20 में शहरवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

गौर सिटी स्टेडियम से गौर सिटी मॉल तक रन फॉर जी-20 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
रन फॉर जी 20 में शहरवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया (IANS)

रन फॉर जी 20 में शहरवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया (IANS)

गौर सिटी स्टेडियम से गौर सिटी मॉल तक रन फॉर जी-20 कार्यक्रम

Published on
Updated on
2 min read

ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में जी-20 (G-20) के प्रचार-प्रसार के लिए रन फॉर जी-20 (Run For G-20) का आयोजन किया गया। जिसमें शहर वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रेटर नोएडा में कई जगह पर इस दौड़ का आयोजन किया गया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी लोगों ने बढ़ चढ़कर इस दौड़ में हिस्सा लिया।

गौर सिटी स्टेडियम से गौर सिटी मॉल तक रन फॉर जी-20 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं ने भी इस कार्यक्रम में पूरी भागीदारी निभाई और वह पुलिस अधिकारियों के साथ इस दौड़ में दौड़ती हुई दिखाई दी। इस दौरान डीसीपी सेंट्रल नोएडा राम बदन सिंह, एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं ग्रेटर नोएडा जॉन में भी शारदा विश्वविद्यालय से डीसीपी कार्यालय तक रन फॉर जी-20 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

<div class="paragraphs"><p>रन फॉर जी 20 में शहरवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया (IANS)</p></div>
Railway Facts: दुनिया के इन देशों में आज तक नहीं चली एक भी रेल

इस दौरान ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मियां खान और एडिशनल डीसीपी दिनेश कुमार सिंह साथ ही एसीपी महेंद्र देव सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा हजारों युवाओं ने भी उनके साथ इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।

इस आयोजन को लेकर सभी पुलिस अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सभी युवा और शहरवासियों का धन्यवाद किया और सभी का उत्साहवर्धन भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विभिन्न समुदायों से उपस्थित सभी लोगों द्वारा अखंडता एकता व भाईचारे का संदेश दिया गया है। अपने देश में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के प्रति लोग जागरूक हुए हैं। जिससे शिखर सम्मेलन का आयोजन सभी स्तर पर सफलतापूर्वक किया जा सकेगा।

गौरतलब है कि आज रन फॉर जी-20 की शुरूआत लखनऊ में हुई थी। जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया और उसके बाद सभी जिलों में इसका आयोजन किया गया।

आईएएनएस/PT

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com