Noida में खाना बनाते ही फटा सिलेंडर, छह झुलसे, दो गंभीर

नोएडा(Noida) के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र स्थित छलेरा गांव में छोटा सिलेंडर फटने से छह लोग झुलस गए।
Noida में खाना बनाते ही फटा सिलेंडर, छह झुलसे, दो गंभीर(IANS)

Noida में खाना बनाते ही फटा सिलेंडर, छह झुलसे, दो गंभीर(IANS)

Noida

Published on
Updated on
1 min read

न्यूज़ग्राम हिंदी: नोएडा(Noida) के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र स्थित छलेरा गांव में छोटा सिलेंडर फटने से छह लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे नीरज सैनी और भीम सैनी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य चार का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि छलेरा गांव के गली नंबर एक में अरुण सैनी का मकान है। यहां कुछ लोग किराए पर भी रहते हैं। शुक्रवार रात खाना बनाते समय छोटे सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने के लिए लोग मौके पर पहुंचे, तभी सिलेंडर फट गया।

<div class="paragraphs"><p>Noida में खाना बनाते ही फटा सिलेंडर, छह झुलसे, दो गंभीर(IANS)</p></div>
एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाकर यूपी फिर तोड़ेगी पौधरोपण का अपना रिकॉर्ड



सिलेंडर फटने से पास में मौजूद गणेश कुमार, कैपली, सलाम, इस्तेखान, नीरज सैनी और भीम सैनी झुलस गए। नीरज और भीम 30 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी घटनास्थल की ओर रवाना हुई। हालांकि वाहन के वहां पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। किचन का सामान भी इस दौरान जल गया।

--आईएएनएस/VS

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com