लखनऊ आम महोत्सव में मिलेगा आम से बने विभिन्न उत्पाद, 7 जुलाई तक रहेगा ये महोत्सव

इस मैंगो महोत्सव में आम से बने उत्पाद जैसे केक, अचार, आइसक्रीम और बहुत कुछ बिकता है इसलिए यदि आप आम के बहुत बड़े शौकीन हैं और आम के इतिहास और खेती के बारे में करीब से जानना चाहते हैं, तो आपको 7 जुलाई तक चलने वाला लखनऊ आम महोत्सव में ज़रूर शामिल होना चाहिए।
Lucknow Mango Festival : लखनऊ में होने वाले आम महोत्सव में कई राज्यों की आम की किस्में दिखाई जाती हैं (Wikimedia Commons)
Lucknow Mango Festival : लखनऊ में होने वाले आम महोत्सव में कई राज्यों की आम की किस्में दिखाई जाती हैं (Wikimedia Commons)

Lucknow Mango Festival : दुनिया में आमों की करीब 1,365 से अधिक प्रजातियां हैं, जिसमें से भारत में फलों की 1,000 से अधिक किस्मों की खेती होती है। फलों का राजा कहे जाने वाले आम केवल लखनऊ के बाजारों में ही नहीं बल्कि विशाल अवध शिल्प ग्राम पर भी छाए हुए हैं। यदि आप भी आम खाने के शौकीन हैं, तो अवध शिल्प ग्राम में होने वाले मैंगो फेस्टिवल के अलावा आपको कोई और जगह नहीं मिलेगी, यहां गर्मियों के इस पसंदीदा फल की 800 से ज़्यादा किस्में प्रदर्शित की जाती हैं।

7 जुलाई तक रहेगा ये महोत्सव

इस मैंगो महोत्सव में आम से बने उत्पाद जैसे केक, अचार, आइसक्रीम और बहुत कुछ बिकता है इसलिए यदि आप आम के बहुत बड़े शौकीन हैं और आम के इतिहास और खेती के बारे में करीब से जानना चाहते हैं, तो आपको 7 जुलाई तक चलने वाला लखनऊ आम महोत्सव में ज़रूर शामिल होना चाहिए। लखनऊ में होने वाले आम महोत्सव में कई राज्यों की आम की किस्में दिखाई जाती हैं और स्थानीय व्यापारियों, किसानों और बागवानों द्वारा 100 से भी ज़्यादा स्टॉल लगाए जाते हैं।

आम की विभिन्न किस्में

अखिल भारतीय आम उत्पादन के प्रतिनिधित्व के तौर पर उत्तर प्रदेश के अलावा यहां उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और हरियाणा के आम और आम के पौधे भी प्रदर्शित किए जाते हैं। यहां दशहरी, लंगड़ा, सफेदा चौसा, आम्रपाली, बांस हरा से लेकर फजली, मल्लिका, कृष्णभोग, मोहनभोग, बैंगलोर, नीलम, केसर, मलीहाबाद सफेदा और तंबोरा किस्में शामिल हैं। इसके अलावा चौसा आम की कम से कम छह किस्में, जैसे गौरजीत, रतौल, खासुलखास, गुलाब जामुन और जर्दालू ग्लास आम भी सिंधु, अरुणिका, पूसा और सूर्या के अनोखे संकर के साथ प्रदर्शन का हिस्सा हैं। हुरनारा, सुर्खा मटियारा, याकूती और गुलाबखास जैसे रंग-बिरंगे आम इसकी व्यापक दावत में और चार चांद लगाते हैं।

 इस उत्सव का उद्देश लखनऊ के लोगों के बीच अज्ञात या अलोकप्रिय आम की किस्मों और उनके उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देना है (Wikimedia Commons)
इस उत्सव का उद्देश लखनऊ के लोगों के बीच अज्ञात या अलोकप्रिय आम की किस्मों और उनके उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देना है (Wikimedia Commons)

क्या है इस उत्सव का उद्देश्य

दरअसल, इस उत्सव का उद्देश लखनऊ के लोगों के बीच अज्ञात या अलोकप्रिय आम की किस्मों और उनके उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देना है, जिससे देश के किसानों की बिक्री में वृद्धि होगी। इस उत्सव की शोभा को बढ़ाने के लिए मैंगो फेस्टिवल में मैंगो चौक, मैंगो बाजार, अजब-अजब मैंगो, मैंगो नर्सरी, मैंगो डिश और मैंगो इनाम जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा वन स्टॉप सेंटर उन सभी लोगों को लाभान्वित करेगा जो आम की खेती शुरू करना चाहते हैं या आम, आम की शराब या आम का मुरब्बा बनाने, बेचने और निर्यात करने और यहां तक कि बागवानी अध्ययन करने जैसे संबंधित व्यवसाय की संभावनाओं में शामिल होना चाहते हैं।

कहां और कब तक रहेगा ये उत्सव

यह उत्सव अवध शिल्पग्राम अमर शहीद पथ में आयोजित किया गया है, सुबह 11 बजे से लेकर रात 9 बजे तक ये उत्सव चलता है। यदि आप भी इस उत्सव में शामिल होना चाहते हैं तो आप 7 जुलाई से पहले कभी भी जाकर इस उत्सव का लुफ़्त उठा सकते हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com