यूपी निकाय चुनाव: वोटों की गिनती जारी, रुझानों में भाजपा आगे

यूपी निकाय चुनाव (UP Election 2023) में ताजा रूझानों के अनुसार भाजपा की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को रामपुर की स्वार सीट पर बढ़त मिली है।
यूपी निकाय चुनाव: वोटों की गिनती जारी, रुझानों में भाजपा आगे (File Photo)

यूपी निकाय चुनाव: वोटों की गिनती जारी, रुझानों में भाजपा आगे (File Photo)

यूपी निकाय चुनाव

न्यूज़ग्राम हिंदी: यूपी निकाय चुनाव की शनिवार को मतगणना चल रही है। 17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरूआती रुझान आ गए हैं। 15 सीट पर भाजपा और एक सीट पर बसपा आगे है। जबकि एक सीट पर औवेसी की पार्टी ने बढ़त बना ली है। सपा और कांग्रेस अब सभी सीटों पर पिछड़ रही है। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ से महापौर के सातवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल आगे हैं। उन्हें 10 हजार 185 वोट, सपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा को 9669 वोट, बसपा प्रत्याशी शाहीन बानों को 878 वोट मिले।

छठे राउंड में अयोध्या नगर निगम के भाजपा मेयर प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी 17196 वोट से आगे हैं। बरेली में पांचवें चरण की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी आगे हैं। भाजपा को 44764 मत मिले हैं। सपा प्रत्याशी को 25057 मत प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 6371 वोट मिले हैं।

सहारनपुर नगर निगम में चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार बसपा प्रत्याशी से 9231 वोट से आगे चल रहे हैं।

<div class="paragraphs"><p>यूपी निकाय चुनाव: वोटों की गिनती जारी, रुझानों में भाजपा आगे (File Photo)  </p></div>
यूपी किन्नर समुदाय ने देखी The Kerala Story

इसके साथ ही ताजा रूझानों के अनुसार भाजपा की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को रामपुर की स्वार सीट पर बढ़त मिली है। वहीं छानबे सीट पर कांटे की टक्कर है। निर्वाचन आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर के स्वार में अपना दल (सोनेलाल) के शफीक अहमद अंसारी सपा की अनुराधा चौहान से 7,359 मतों से आगे हैं।

<div class="paragraphs"><p>यूपी निकाय चुनाव: वोटों की गिनती जारी, रुझानों में भाजपा आगे(IANS)</p></div>

यूपी निकाय चुनाव: वोटों की गिनती जारी, रुझानों में भाजपा आगे(IANS)

यूपी निकाय चुनाव



वहीं छानबे (अनुसूचित जाति) सीट पर सपा की कीर्ति कोल की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अपना दल (सोनेलाल) की रिंकी कोल से कांटे का टक्कर है।

उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले की स्वार और मिजार्पुर जिले की छानबे (एससी) विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ था।

रामपुर की स्वार सीट सपा के पूर्व नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाये जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी जबकि छानबे सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई है।

--आईएएनएस/VS

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com