बॉलीवुड के वह 6 सुपरस्टार जिन्होंने किन्नर का किरदार निभा कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
किन्नर बनने के लिए इस एक्टर को मिला बेस्ट फिल्मफेयर अवार्ड।
एक्टर रवि किशन ने फिल्म रज्जो में किन्नर का जबरदस्त किरदार निभाया था जिसके लिए दर्शकों से उन्हें बेहद प्यार और सपोर्ट भी मिला था।
सामाजिक मुद्दों को जनता के सामने लाने के लिए इन एक्टर्स ने धारण किया किन्नर का भेस
किन्नर का किरदार: बॉलीवुड में किन्नर के जीवन या किन्नर को विशेष किरदार बनाकर सामाजिक मुद्दों को उजागर करने से संबंधित कई फिल्मो को देखा गया है। आज हम बॉलीवुड के ऐसे 6 कलाकारों के बारे में जानेंगे जो किन्नर ( Kinaar) के किरदार से दर्शको के दिलों में बस गए थे।
नंबर 1 आशुतोष राणा
बॉलीवुड के मंजे हुए कलाकार आशुतोष राणा भी फिल्मी करियर में किन्नर के किरदार से दर्शकों को प्रभावित कर चुके हैं। बता दे कि आशुतोष राणा ने फिल्म शबनम मौसी (Shabnam Mausi 2005) में अपना अब तक का सबसे दमदार किन्नर का किरदार निभाया था जिससे उनको दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म संघर्ष (Sangharsh 1999) में भी आशुतोष राणा ने किन्नर के किरदार से दर्शकों को इतना प्रभावित किया था कि सभी उनके फैंस हो गए थे। आशुतोष राणा ने अपने किन्नर के किरदार को काफी गंभीरता से लिया। आशुतोष राणा को कई बार फिल्मों में विलेन बनते हुए भी देखा गया है जिस वजह से उन्हें बेस्ट फिल्म फेयर विलन अवार्ड से भी नवाजा गया है।
और पढ़े: तिरुपति बालाजी का वो रहस्य जब रात के समय में जोर-जोर से बजने लगी घंटियां!
नंबर 2 - राजकुमार राव
बॉलीवुड के सुपर टैलेंटेड अभिनेता राजकुमार राव भी अपने करियर में एक बार किन्नर का किरदार निभाने के लिए काफी चर्चा में रहे थे। राजकुमार राव ने फिल्म आमी सायरा बानो (Aami Saira Bano 2016) में किन्नर का किरदार निभाया था जिसमें दर्शकों ने उनके इस अलग अवतार के लिए काफी प्यार दिया था। किन्नर के रोल में राजकुमार राव को काफी पसंद भी किया गया था।
नंबर 3 - अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी और अभिनेता अक्षय कुमार अक्सर अलग-अलग रोल में देखे जाते हैं। आपको बता दे कि अक्षय कुमार ने भी फिल्म लक्ष्मी ( Laxmi 2020) में किन्नर का किरदार निभा कर दर्शकों को अपने इस अलग टैलेंट से रूबरू कराया था। हालांकि के दर्शकों को अक्षय कुमार का यह किन्नर वाला अंदाज बेहद पसंद आया था जिसमें अक्षय कुमार ने किन्नरों की जिंदगी में आने वाली मुश्किलों को अपने रोल के माध्यम से हिंदी सिनेमा में बखूबी पेश किया था।
नंबर 4 - विजय राज
बॉलीवुड अभिनेता विजय राज एक मंजे हुए कलाकार है और इसीलिए वह अपने हर किरदार में अपने 100% देते हैं। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ( Gangubai Kathiyawadi 2022) में विजय राज ने किन्नर का किरदार निभा कर अपने दमदार और शानदार प्रदर्शन का सबूत दिया था। विजय राज को एक दमदार किन्नर के रूप में देखकर दर्शकों ने उनकी खूब प्रशंसा की थी।
नंबर 5 - परेश रावल
बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल अपनी एक्टिंग से दर्शकों को कभी निराश नहीं करते हैं। परेश रावल ने भी अपने एक्टिंग करियर में एकदम दमदार किन्नर का किरदार निभाया है।  बता दे की साल 1997 में आई फिल्म तमन्ना ( Tamanna 1997) ने परेश रावल ने किन्नर टिकु का किरदार निभाया था जिसके लिए उनकी खूब प्रशंसा की गई थी। तमन्ना में किन्नर की किरदार में परेश रावल ने एक किन्नर की जिंदगी के सकारात्मक रवैया को बखूबी दर्शाया था जिससे वह उसे समय फैंस के दिलों पर छा गए थे। इतना ही नहीं बल्कि परेश रावल के किरदार से प्रभावित होकर हिंदी सिनेमा की ओर से फिल्म को नेशनल अवार्ड से भी नवाजा गया था।
नंबर 6 - रवि किशन
भोजपुरी, हिंदी और तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने सुपरस्टार अभिनेता रवि किशन एक समय में किन्नर बनकर दर्शकों के दिलों पर छा गए थे। एक्टर रवि किशन ने फिल्म रज्जो (Rajjo 2013) में किन्नर का जबरदस्त किरदार निभाया था जिसके लिए दशकों से उन्हें बेहद प्यार और सपोर्ट भी मिला था। इतना ही नहीं बल्कि रवि किशन ने फिल्म बुलेट राजा में भी अपने किन्नर के किरदार से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने आपको बॉलीवुड के 6 कलाकारों के बारे में बताया है जिन्होंने फिल्मों में किन्नर का किरदार निभाया है। इन कलाकारों में अभिनेता आशुतोष राणा भी है जिन्हें अपनी शानदार अदाकारी के लिए बेस्ट विलेन का नेशनल फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।
OG
