Uttar Pradesh Election 2022: क्या है उत्तर प्रदेश में चुनावी हवा का रुख, SP की दहाड़ या BJP की हुंकार?

10 मार्च को आयेंगे चुनावी परिणाम।
10 मार्च को आयेंगे चुनावी परिणाम।

देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में चुनाव(UP Elections) होने वाले हैं। इस चुनाव का परिणाम 10 मार्च को जनता के सामने आएगा। हर बार की तरह इस बार भी यूपी की 403 विधानसभा सीटों को लेकर कई एजेंसियों ने ओपिनियन पोल(UP Elections Opinion poll) निकाले हैं। आइए जानते हैं फिर, कहां चल रही है साइकिल, कहां खिला है कमल –

इंडिया टीवी

इंडिया टीवी(India TV) के ओपिनियन पोल(UP Elections Opinion poll) में बीजेपी(BJP) की सत्ता में वापसी होती दिख रही है। इंडिया टीवी के ओपिनियन पोल के मुताबिक, यूपी 2022 चुनाव में बीजेपी गठबंधन(NDA) को 242 से 244 सीटें, सपा(SP) गंठबंधन को 148 से 150 सीटें, बीएसपी(BSP) को 4 से 6 सीटें, कांग्रेस(Congress) को 3 से 5 सीटें और अन्य को 1-3 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं वोट प्रतिशत की बात करें तो उत्तर प्रदेश में बीजेपी गठबंधन को 42 प्रतिशत, सपा गठबंधन को 37 प्रतिशत, बीएसपी को 13 प्रतिशत, कांग्रेस और अन्य को 4 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।

एबीपी न्यूज-सी वोटर

एबीपी न्यूज-सी वोटर के ओपिनियन पोल(UP Elections Opinion poll) में भाजपा(BJP) फिर से जीत हासिल करने का दावा किया गया है, लेकिन अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) के नेतृत्व वाले सपा(SP) गठबंधन को भी 150 सीटों के आस-पास मिलने की संभावना है। एबीपी-न्यूज-सी वोटर सर्वे के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन को 223 से 235 सीटें मिल सकती हैं। सपा गठबंधन को 145 से 157 सीटें मिल सकती हैं। बसपा(BSP) को 8 से 16 सीटों पर मिल सकती है। वहीं, कांग्रेस(Congrees) को महज 3 से 7 सीटें आने की संभावना जताई गई है।

ज़ी-न्यूज़

जी-न्यूज(Zee news) के ओपिनियन पोल(UP Elections Opinion poll) में भी उत्तर प्रदेश में फिर से बीजेपी(BJP) की सरकार बनती दिख रही है। सपा(SP) गठबंधन भी 150 सीटों के साथ कांटे की टक्कर देते हुए भी दिख रही है। साथ ही साथ बसपा और कांग्रेस की स्थिति भी एक जैसी नजर आ रही है। जी के ओपिनियन पोल की माने तो, भाजपा को यूपी में 245 से 267 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सपा गठबंधन का 125 से 148 सीट पर कब्जा हो सकता है। बसपा(BSP) के खाते में 5 से 9 सीट जाती दिख रही है, जबकि कांग्रेस(Congress) 3 से 7 सीटों पर रह सकती है।


सभी राजनैतिक दल ने चुनाव जीतने का दावा किया है।

न्यूज-18

न्यूज-18(News-18) के ओपिनियन पोल(UP Elections Opinion poll) में भी भारतीय जनता पार्टी(BJP) की सत्ता में वापसी दिख रही है और सपा(SP) दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में नजर आ रही है। न्यूज़ 18 के ओपिनियन पोल की माने तो भाजपा गठबंधन को 235-249 सीटें मिलती दिख रही हैं। सपा गठबंधन को 137-147 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बसपा(BSP) 7-13 सीटों पर सिमटती दिख रही है और कांग्रेस(Congress) को महज 3-7 सीटें मिल रही हैं।

इंडिया-न्यूज

इंडिया न्यूज(India News) के ओपिनियन पोल(UP Elections Opinion poll) में यूपी में भाजपा(BJP) की जीत मिलते हुए तो दिख रही है, साथ ही साथ प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi Vadra) वाली कांग्रेस(Congress) को 0 सीटें मिलने की भी संभावना बताई जा रही है। इंडिया न्यूज के ओपिनियन पोल में भाजपा 226 से 246 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है, जबकि सपा(SP) 144 से 160 सीटों पर कब्जा कर सकती है। बसपा(BSP) 8 से 12 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है, वहीं कांग्रेस का खाता खोलने की भी संभावना नहीं नजर आ रही है। कांग्रेस को शून्य से एक सीट पर सिमट सकती है।

रिपब्लिक टीवी-पी मार्क


केजरीवाल-सिसोदिया पर 500 करोड़ रिश्वतखोरी का आरोप! Kumar Vishwas on Arvind Kejriwal | NewsGram

youtu.be

रिपब्लिक टीवी-पी मार्क(Republic TV-P Mark) के ओपिनियन पोल(UP Elections Opinion poll) में भी बीजेपी(BJP) की सत्ता वापसी तो दिख रही है तथा कांग्रेस(Congrees) और बसपा(BSP) को दहाई का आंकड़ा भी बड़ी मुश्किल से पार नहीं हो पा रहा है। रिपब्लिक टीवी-पी मार्क के ओपिनियन पोल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा को 252-272 सीटें आ सकती हैं और सपा(SP) 111 से 131 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। यहां पर भी बसपा की स्थिति सही होते नहीं दिख रही है, बसपा को महज 8 से 16 सीटें मिलती दिख रही है, जबकि कांग्रेस को 3 से 9 सीटों पर जीत मिल सकती है।

अगर सभी संस्थानों के सर्वे(UP Elections Opinion poll) की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन(NDA) 202 के जादुई आंकड़े को पार करते हुए सत्ता वापसी होती नजर आ रही है, लेकिन 2017 वाली प्रचंड जीत बीजेपी(BJP) को मिलती नहीं दिख रही है। समाजवादी पार्टी(SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) कई बार यह दावा कर चुके हैं कि उनका गठबंधन 400 सीटों पर विजयी होगा। जो कि दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है, लेकिन सपा गठबंधन बीजेपी को कड़ी टक्कर देते हुए नंबर दो में बने रहने के साथ-साथ सैकड़े का आंकड़ा पार कर रहा है, जो कि यूपी की दिलचस्प लड़ाई को बयां करता है।

ओपिनियन पोल(UP Elections Opinion poll) से यह स्पष्ट होता नजर आ रहा है कि प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi Vadra) का "लड़की हूं,लड़ सकती हूं" का नारा फ्लॉप हो रहा है लेकिन गौर करने की बात है कि मायावती(Mayawati) वाली बहुजन समाजवादी पार्टी(BSP) भी अपनी जमीन नहीं बचा पा रही हैं। खैर, यह तो समय बताएगा कि ओपिनियन पोल के दावे सच होते हैं या फिर नेताओं के 300 पार या 400 पार वाले नारे, जिसका जवाब 10 मार्च की तारीख ही बता सकती है।

न्यूज़ग्राम के साथ Facebook, Twitter और Instagram पर भी जुड़ें!

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com