सक्कारा  Wikimedia
Zara Hat Ke

सूर्य मंदिर के बाद पुरातत्वविदों को मिस्त्र के सक्कारा कब्रिस्तान से मिली ये अनोखी वस्तु

मिस्र के सक्कारा कब्रिस्तान में बहुत सारे पुराने पिरामिंड,पुरातत्व साइट स्थित है।यहां पर काफी समय से उत्खनन का कार्य चल रहा है और पहले भी वहां से कई प्राचीन चीजें मिल चुकी है।

न्यूज़ग्राम डेस्क, Poornima Tyagi

क्या आप बता सकते है कि एक एक मिट्टी के बर्तन में पनीर कितने दिन तक रह सकता है।एक दिन, एक महीना या एक साल ?क्या आपने कभी इस पर विचार भी किया है?यकीनन नही क्योंकि ऐसा कभी किसी के दिमाग में आता ही नहीं। लेकिन। आज हम आपको मिस्र(Egypt) में पुरातत्वविदों की खोज के बारे में बताएंगे,जो आपको यह सोचने पर मजबूर कर देगी कि एक मिट्टी के बर्तन में पनीर कितने समय तक रह सकता हैं।दरअसल मामला यह है कि मिस्र के कुछ पुरातत्वविदों को एक मिट्टी के बर्तन के अंदर 2600 साल पुराना पनीर मिला है।इस बात से सब हैरान हैं।

मिस्र के मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म एंड एंटीक्विटीज(The Ministry of Tourism & Antiquities) की माने तो 10 सितंबर को सक्कारा (Saqqara) कब्रिस्तान में पुरातत्वविदों ने चल रहे उत्खनन कार्य के दौरान बहुत ही आश्चर्यजनक खोज की। उन्हें एक मिट्टी का बर्तन मिला जिसके बाहर प्राचीन भाषा में कुछ लिखा हुआ है और बर्तन के अंदर सफेद पनीर के कई टुकड़े हैं।

कुछ पुरातत्वविदों का कहना है कि यह पनीर 26वें या 27वें मिस्र के साम्राज्य के दौरान का है। वहीं दूसरी ओर मेट म्यूजियम के अनुसार यह पनीर 2600 साल पुराना है। इस पनीर को Halloumi कहा जा रहा है इसका मतलब यह बकरी और भेड़ का दूध मिक्स करके बनाया गया है अक्सर इसमें गाय का दूध भी मिला दिया जाता है टेस्ट के अनुसार देखे तो यह थोड़ा नमकीन स्वाद का होता है।

साल 2018 में ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन(Australian Broadcasting Corporation) एक खबर छपी थी जिसके अनुसार ऐसे एक बर्तन की खोज पहले भी हो चुकी है ।और उसमें भी पनीर मिला था जो 3200 साल पुराना था ।इस पनीर को दुनिया का सबसे पुराना पनीर कहा गया और उसके टेस्ट को लेकर चर्चा चल रही थी। लेकिन उस वक्त एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी थी और इसका टेस्ट किसी भी सूरत में ना करने की सलाह दी थी ।क्योंकि यह पनीर बहुत सी बीमारियों से घिरा हुआ था और इसे खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होगा। एक तरह से देखा जाए तो एक्सपर्ट अपनी जगह सही थी क्योंकि वह पनीर बहुत साल से रखा था न जाने उसके अंदर कितना कुछ बदल गया होगा।

मिस्त्र के सक्कारा कब्रिस्तान से मिली ये अनोखी वस्तु

सक्कारा कब्रिस्तान मिस्र में स्थित गिजा से 15 मील दूर पड़ता है।

मिस्र के सक्कारा कब्रिस्तान में बहुत सारे पुराने पिरामिंड,पुरातत्व साइट स्थित है।यहां पर काफी समय से उत्खनन का कार्य चल रहा है और पहले भी वहां से कई प्राचीन चीजें मिल चुकी है जिनमे एक कब्रिस्तान, 8 मकबरे, 100 से ज्यादा ताबूत, करोड़ों की संख्या में बिल्लियां और प्राचीन मिस्र के देवताओं की मूर्तियां है।और हाल ही में मिस्र में एक और पुराना सूर्य मंदिर खोजा गया था जानकारी के अनुसार वह 4500 साल पुराना बताया जा रहा थाअवशेषों को देखकर पुरातत्वविदों ने अंदाजा लगाया था कि वह एक सूर्य मंदिर है ।जो प्राचीन मिस्र के पांचवें साम्राज्य के बीच का हो सकता है। इससे पहले भी मिस्र में बहुत सारे पुराने अवशेष मिले थे जिन्हें सूर्य मंदिर कहा जा सकता है।

(PT)

भगवान जगन्नाथ का रथ खींचती हैं जो रस्सियाँ, उनके पीछे छिपा है एक आदिवासी समाज!

मोहम्मद शमी को कोर्ट से बड़ा झटका : पत्नी-बेटी को हर महीने देने होंगे 4 लाख रुपये !

जिसे घरों में काम करना पड़ा, आज उसकी कला को दुनिया सलाम करती है – कहानी दुलारी देवी की

सफलता की दौड़ या साइलेंट स्ट्रगल? कोरिया में डिप्रेशन की असली वजह

जहां धरती के नीचे है खजाना, वहां ऊपर क्यों है गरीबी का राज? झारखंड की अनकही कहानी