विश्व का सबसे बड़ा दीपक IANS
Zara Hat Ke

दिवाली 2022: देखिए विश्व का सबसे बड़ा दीपक

यह लगभग 1,000 किलोग्राम स्टील से बनाया गया है और इसका व्यास 3.37 मीटर है।

न्यूज़ग्राम डेस्क

पंजाब (Punjab) के मोहाली (Mohali) में हीरो होम्स में एक विश्व रिकॉर्ड (World Record) बनाया -- विश्व का सबसे बड़ा दीपक जला कर। यह लगभग 1,000 किलोग्राम स्टील से बनाया गया है और इसका व्यास 3.37 मीटर है। हीरो होम्स के 4,000 निवासियों सहित लगभग 10,000 नागरिकों ने इसके लिए लगभग 3,560 लीटर जैविक तेल में जमा किया।

विशाल स्टेनलेस-स्टील दीया, गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Record) के आधिकारियों की मौजूदगी में जलाया गया।

गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्डस के अनुसार, यह दीया 3,560 लीटर खाना पकाने के तेल से जलाया गया है और यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा दीया है।

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) के.जे. सिंह पीवीएसएम, एवीएसएम, पूर्व जीओसी पश्चिमी कमान ने दीप प्रज्‍जवलित किया।

उन्होंने कहा, "यह एक अपरंपरागत घटना है जिसमें परंपरा के अनुसार दिवाली मनाने के दोहरे इरादे और एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश फैलाने का प्रबंधन भी शामिल है। यह उचित है कि पंजाब, जिसने कई दशकों में सबसे अधिक संघर्ष देखा है, शांति के सबसे बड़े प्रतीक का स्थान है।"

हीरो रियल्टी के सीएमओ आशीष कौल ने कहा, "दिवाली शांति और सद्भाव का प्रतीक है। क्षेत्र, भाषा, धर्म और अन्य सांस्कृतिक पंथों के बावजूद विभिन्न व्यक्तियों से दीया के लिए तेल एकत्र किया गया।"

आईएएनएस/PT

मोहम्मद शमी को कोर्ट से बड़ा झटका : पत्नी-बेटी को हर महीने देने होंगे 4 लाख रुपये !

जिसे घरों में काम करना पड़ा, आज उसकी कला को दुनिया सलाम करती है – कहानी दुलारी देवी की

सफलता की दौड़ या साइलेंट स्ट्रगल? कोरिया में डिप्रेशन की असली वजह

जहां धरती के नीचे है खजाना, वहां ऊपर क्यों है गरीबी का राज? झारखंड की अनकही कहानी

'कैप्टन कूल' सिर्फ नाम नहीं, अब बनने जा रहा है ब्रांड!