Lata Mangeshkar : लता मंगेशकर भारतीय फिल्म जगत को अंतरराष्ट्रीय बुलंदियों पर ले गईं। आज लता मंगेशकर की पुण्यतिथि है। (Wikimedia Commons)  
मनोरंजन

क्यों पूरा जीवन कुंवारी रही लता मंगेशकर जी? आज है उनका पुण्यतिथि

लता मंगेशकर भारतीय फिल्म जगत को अंतरराष्ट्रीय बुलंदियों पर ले गईं। आज लता मंगेशकर की पुण्यतिथि है। इस दिन लता मंगेश्कर ने दुनिया से मुंह फेर लिया।

न्यूज़ग्राम डेस्क

Lata Mangeshkar : लता मंगेशकर अब इस दुनिया में भले ही न हों, लेकिन आज भी उनकी आवाज गानों के माध्यम से हमेशा गूंजती रहेगी। पुरानी हो या नई पीढ़ि सभी लता मंगेशकर के गाने सुन कर उनके आवाज के दीवाने हो जाते है इसीलिए वह 'स्वर साम्राज्ञी', 'बुलबुले हिंद' और 'कोकिला' जैसे नामों से पहचानी जाती है।

लता मंगेशकर भारतीय फिल्म जगत को अंतरराष्ट्रीय बुलंदियों पर ले गईं। आज लता मंगेशकर की पुण्यतिथि है। इस दिन लता मंगेश्कर ने दुनिया से मुंह फेर लिया। 93 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांसें लीं। आज हम आपके लिए उनसे जुड़ी कुछ ऐसी अनकही बातें लाए हैं जो आपको शायद ही पता होंगी।

अधूरी रही उनकी प्रेम कहानी

लता मंगेशकर ने शादी नहीं की लेकिन इसका वजह क्या हो सकता है कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की। कहा जाता है कि वो एक शख्स से प्यार करती थीं, लेकिन उनकी प्रेम कहानी पूरी नहीं हो सकी। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, लता मंगेशकर को डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह से प्यार था। महाराजा लता के भाई ह्रदयनाथ मंगेशकर के दोस्त थे परंतु राजा ने अपने माता-पिता को वचन दिया था कि वे किसी आम घराने की लड़की से शादी नहीं करेंगे। यही कारण से लता मंगेशकर से वे दूर रहे और शादी नहीं किए।

आज भी उनकी आवाज गानों के माध्यम से हमेशा गूंजती रहेगी। (Wikimedia Commons)

राज भी रह गए कुंवारे

लता मंगेशकर ने हमेशा कहा कि उनके शादी न करने की वजह उनकी जिम्मेदारियां हैं। वैसे लता की तरह ही राज ने भी कभी शादी नहीं की। आपको बता दे कि लता मंगेश्कर को राज प्यार से मिट्ठू बुलाते थे। उन्हें लता जी का गाना सुनना भी पसंद था। राज लता मंगेशकर की तरह ही क्रिकेट के भी शौकीन थे। लता से 6 साल बड़े राज सिंह की मौत साल 2009 में हो गई थी।

उनका आखिरी गाना

लता मंगेशकर ने आखिरी बार आमिर खान की 'फिल्म रंग दे बसंती' में अपनी आवाज दी। उन्होंने फिल्म का क्लासिक गाना 'लुका छुपी' गाया था। इस गाने ने मां-बेटे के रिश्ते के बारे में था। आज भी लोग अपनी भावना इस गाने के जरिये बयां करते हैं। लता मंगेशकर का आखिरी गाना साल 2006 में रिलीज हुआ था।

भगवान जगन्नाथ का रथ खींचती हैं जो रस्सियाँ, उनके पीछे छिपी है एक आदिवासी समाज!

मोहम्मद शमी को कोर्ट से बड़ा झटका : पत्नी-बेटी को हर महीने देने होंगे 4 लाख रुपये !

जिसे घरों में काम करना पड़ा, आज उसकी कला को दुनिया सलाम करती है – कहानी दुलारी देवी की

सफलता की दौड़ या साइलेंट स्ट्रगल? कोरिया में डिप्रेशन की असली वजह

जहां धरती के नीचे है खजाना, वहां ऊपर क्यों है गरीबी का राज? झारखंड की अनकही कहानी