<div class="paragraphs"><p>प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर निक जोनस का दिल जीत लिया (Ians)</p></div>

प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर निक जोनस का दिल जीत लिया (Ians)

 

लास वेगास

मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर निक जोनस का दिल जीत लिया

न्यूज़ग्राम डेस्क

न्यूजग्राम हिंदी: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस को प्यार करने और उस प्यार को दिखाने से कभी पीछे नहीं हटती है। वे दोनों एक दूसरे को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते है और इसमें जो उन दोनों से बन पड़ता है वह करते हैं। वे हमेशा एक दूसरे को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और कदम कदम पर एक दूसरे का साथ देते हैं। इसी का ताजा उदाहरण अभी प्रियंका ने पेश किया है। भारतीय अभिनेत्री (Indian Actress) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को लास वेगास (Las Vegas) में उनके अमेरिकी पॉप स्टार पति निक जोनस (Nick Jonas) के परफॉर्मेस के दौरान झूमते देखा गया। प्रियंका ने जोनस ब्रदर्स (Jonas Brothers) के लास वेगास संगीत समारोह में भाग लिया। साझा की गई एक क्लिप में प्रियंका को एक झिलमिलाती पोशाक और एक काले फर ओवरकोट के साथ पहने हुए अपनी जगह पर नाचते हुए देखा गया।

निक ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर प्रियंका के साथ कई तस्वीरें और कॉन्सर्ट से कुछ सोलो तस्वीरें शेयर कीं और इसे कैप्शन दिया, वेगस विद यू। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा, तुम वो पंख हो, जिसके साथ मुझे उड़ने की जरूरत है। प्रियंका और निक 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका 'लव अगेन' और सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। वह फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और कैटरीना कैफ ( Katrina Kaif) के साथ भी नजर आएंगी।

नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत पहली बार 14 लोगों को मिला सिटीजनशिप सर्टिफिकेट

कैसे बनी देश की पहली रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी? इस कंपनी के मालिक है विंड मैन ऑफ इंडिया

चांदनी चौक के पुन:र्निर्माण के लिए समर्पित: BLP उम्मीदवार योगेंद्र सिंह

इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस कैसे करता है काम? सभी देश करते हैं इनके निर्णय का पालन

केवल इस मंदिर में पूरे साल होते हैं मांगलिक कार्य, यहां नहीं माना जाता है किसी प्रकार का दोष