कर्नाटक में सोनू सूद की राजनीतिक फिल्म श्रीमंथा रिलीज हुई

(IANS)

 

'जर्सी नंबर 10'

मनोरंजन

कर्नाटक में सोनू सूद की राजनीतिक फिल्म श्रीमंथा रिलीज हुई

'जर्सी नंबर 10' एक हॉकी खिलाड़ी की दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है। राज्य स्तरीय हॉकी खिलाड़ी आद्या थिमैया, जो निमार्ताओं में से एक हैं, मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

न्यूज़ग्राम डेस्क

न्यूजग्राम हिंदी: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) की 'श्रीमंथा (Shrimantha)' और तीन अन्य कन्नड़ फिल्में शुक्रवार को कर्नाटक (Karnataka) में रिलीज हुईं। 'डेयर डेविल मुस्तफा (Dare Devil Mustafa)', हॉकी पर केंद्रित ड्रामा 'जर्सी नंबर 10' और 'सुमन' अन्य फिल्में हैं। 'श्रीमंथा' पिछले महीने रिलीज होने वाली थी, लेकिन आदर्श आचार संहिता के कारण इसे टाल दिया गया। कर्नाटक के पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा, पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा, साथ ही वरिष्ठ नेता बासवराज होरात्ती और ईश्वर खंड्रे सहित कर्नाटक के राजनेताओं ने फिल्म में अतिथि की भूमिका निभाई है, जो किसानों के जीवन पर आधारित है।

फिल्म के डायरेक्टर रमेश हसन (Director Ramesh Hasan) हैं। सोनू सूद के साथ क्रांति और कल्याणी मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

'डेयर डेविल मुस्तफा' प्रशंसित और बहु-प्रतिभाशाली कन्नड़ लेखक केपी पूर्णचंद्र तेजस्वी की कहानी पर आधारित एक कॉमेडी ड्रामा है। शशांक सोगल निर्देशक हैं।

'जर्सी नंबर 10' एक हॉकी खिलाड़ी की दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है। राज्य स्तरीय हॉकी खिलाड़ी आद्या थिमैया, जो निमार्ताओं में से एक हैं, मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म को आद्या थिमैया और राशिन सुब्बैया द्वारा सह-निर्मित किया जा रहा है।

'सुमन' रवि सागर द्वारा निर्देशित है और इसमें धर्मा कीर्तिराज, रजनी भारद्वाज, जायलीन गणपति और निमिका रत्नाकर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

--आईएएनएस/PT

भगवान जगन्नाथ का रथ खींचती हैं जो रस्सियाँ, उनके पीछे छिपी है एक आदिवासी समाज!

मोहम्मद शमी को कोर्ट से बड़ा झटका : पत्नी-बेटी को हर महीने देने होंगे 4 लाख रुपये !

जिसे घरों में काम करना पड़ा, आज उसकी कला को दुनिया सलाम करती है – कहानी दुलारी देवी की

सफलता की दौड़ या साइलेंट स्ट्रगल? कोरिया में डिप्रेशन की असली वजह

जहां धरती के नीचे है खजाना, वहां ऊपर क्यों है गरीबी का राज? झारखंड की अनकही कहानी