बिहार में देखने को मिली अलग प्रकार की होली (IANS)

पेड़ पौधों संग होली

त्यौहार

बिहार में देखने को मिली अलग प्रकार की होली, आप भी जानिए खासियत

होली के मौके पर गजेंद्र और अन्य ग्रामीणों ने पहले पेड़-पौधों की पूजा अर्चना की। उसके बाद रंग और गुलाल लगाकर होली मनाई।

न्यूज़ग्राम डेस्क

न्यूजग्राम हिंदी: बिहार (Bihar) में आठ मार्च को बिहार में लोगों ने जमकर होली मनाई। इस दौरान पश्चिम चंपारण (Champaran) जिले के बगहा में पेड़, पौधों के साथ अनोखी होली भी मनाई गई, जहां लोग पेड़ पौधों को अबीर गुलाल लगाकर होली के पारंपरिक गीतों पर झूमते नाचते थिरकते दिखे और पेड़ पौधों के बीच होली मनाई।

इस होली कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। बगहा प्रखंड के पिपरा गांव में पर्यावरण प्रेमी गजेंद्र यादव (Gajendra Yadav) ने पेड़-पौधों के साथ होली मनाई। गजेंद्र यादव करीब डेढ़ दशक से पेड़-पौधों के साथ कोई भी पर्व मनाते हैं। गजेंद्र यादव बुधवार को अन्य ग्रामीणों के साथ पेड़ों के साथ होली मनाई।

होली के मौके पर गजेंद्र और अन्य ग्रामीणों ने पहले पेड़-पौधों की पूजा अर्चना की। उसके बाद रंग और गुलाल लगाकर होली मनाई। गजेंद्र यादव अन्य ग्रामीणों के साथ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के नाम के चौराहे पर एकत्रित हुए और होली खेली। गजेंद्र पिछले कई सालों से पौधारोपण कर रहे हैं। अब तक वे करीब आठ लाख से ज्यादा पौधे लगा चुके हैं। गजेंद्र आजीवन इन पेड़ पौधों की रक्षा और पौधारोपण को लेकर शादी न करने का प्रण ले रखे हैं। यही वजह है कि इस चौराहे पर नर्सरी बनाकर पेड़ पौधों के साथ पर्व त्योहार मनाते आ रहे हैं।

बिहार की खास होली (Wikimedia Commons)

आईएएनएस/PT

5 क्रिकेटर्स जिन्होंने अपनी ही बहन से रचाई शादी, भारतीय क्रिकेटर का नाम भी शामिल!

ओ. पी. नैयर: जिसने सुरों को अपना जुनून और आशा भोसले को अपना प्यार बनाया

पलक मुछाल: गायकी से गरीब बच्चों की हार्ट सर्जरी की फ़ीस देती सिंगर

29 अक्टूबर: जानें इस दिन से जुड़ी कुछ खास घटनाएं

भारत से सीखा धर्म योग: बिहार में रह रहे जापानी युवक ने समझाया योग का असली अर्थ