<div class="paragraphs"><p>दुनियाभर में मनाया गया वसंत महोत्सव (IANS)</p></div>

दुनियाभर में मनाया गया वसंत महोत्सव (IANS)

 

वसंत महोत्सव

अंतर्राष्ट्रीय

दुनियाभर में मनाया गया वसंत महोत्सव

न्यूज़ग्राम डेस्क

न्यूज़ग्राम हिंदी: खरगोश वर्ष में वसंत महोत्सव की खुशियां गतिविधियां स्पेन, सर्बिया, हंगरी, मैक्सिको, म्यांमार, ब्राजील आदि देशों में आयोजित हुईं। शेर नृत्य प्रदर्शन, लोक मेले, चीनी गांठ बांधना आदि चीनी नव वर्ष की सांस्कृतिक परंपराओं से समृद्ध गतिविधियों ने स्थानीय चीनियों और विदेशी लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं भेजीं। गतिविधियों में चीन और अन्य देशों के लोगों ने एक साथ त्योहार की खुशियां मनायीं, और चीनी संस्कृति साझा की।

स्पेन में, लगभग एक महीने तक लोग झांकियों वाली परेड, कला प्रदर्शनियों, लोक मेलों, आतिशबाजी शो आदि गतिविधियों में भाग लेने के जरिए पारंपरिक चीनी संस्कृति के आकर्षण और नए साल की खुशी का अनुभव कर सकेंगे। मैड्रिड के मेयर जोस लुईस मार्टिनेज-अल्मेडा ने कहा कि खरगोश शांति और सद्भाव का द्योतक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मैड्रिड के लोग खरगोश के वर्ष में वसंत महोत्सव की खुशियां गतिविधि का आनंद ले सकते हैं और मैड्रिड शहर के चीनी समुदाय के साथ संबंधों को और मजबूत कर सकते हैं।

दुनियाभर में मनाया गया वसंत महोत्सव (Wikimedia Commons)



21 जनवरी को 2023 वसंत महोत्सव की खुशियां---सिल्क रोड पर मैत्री कारवां गतिविधि बेलग्रेड शहर के केंद्र में शुरू हुईं। शेर नृत्य, मार्शल आर्ट, नए साल की तस्वीरें, पेपर-कटिंग आदि रंग-बिरंगी गतिविधियों, और चीनी व्यंजनों ने सर्बिया में पूर्ण नए साल का आनंद जगाया।



माल्टा की राजधानी वालेटा में, स्थानीय दर्शकों ने वसंत महोत्सव की खुशियां चीनी फिल्म समारोह में द वांडरिंग अर्थ फिल्म देखी। माल्टा में चीनी सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक युआन युआन ने कहा कि वसंत महोत्सव की खुशियां चीनी फिल्म समारोह माल्टा के लोगों के लिए चीनी नव वर्ष और चीनी संस्कृति का अनुभव करने का एक महत्वपूर्ण ब्रांड कार्यक्रम बन गया है।

21 जनवरी को मेक्सिको का दूसरा चीनी नव वर्ष सांस्कृतिक दिवस मेक्सिको सिटी में राष्ट्रीय कला केंद्र में उद्घाटित हुआ। पारंपरिक चीनी ड्रैगन और शेर नृत्य और थाई ची प्रदर्शनों में, 3,000 से अधिक स्थानीय लोगों ने एक साथ खरगोश वर्ष का स्वागत किया।


--आईएएनएस/VS

राजस्थान का ये झील एक रात में बनकर हुई तैयार, गर्मियों में भी यहां घूमने आते हैं लोग

अमर सिंह चमकीला पर बनी फिल्म में अभी भी बाकी है उनके जीवन के कुछ हिस्से

इस देश में रहते हैं मात्र 35 लोग, यहां के मिलनसार तानाशाह को देख चौक जाते हैं टूरिस्ट

मुगल काल में भी किया जाता था बर्फ का इस्तेमाल, खास विदेशों से मंगवाया जाता था इसे

बंबी बाल्टी जंगल में लगे भीषण आग को बुझाने में है मददगार, जानिए और क्या है इसकी खासियत