Happiness Tips: सेहतमंद है आपके मन का खुश रहना, जानिए खुश रहने के टिप्स (Wikimedia Commons)
Happiness Tips: सेहतमंद है आपके मन का खुश रहना, जानिए खुश रहने के टिप्स (Wikimedia Commons) 
स्वास्थ्य

Happiness Tips: सेहतमंद है आपके मन का खुश रहना, जानिए खुश रहने के टिप्स

न्यूज़ग्राम डेस्क, Vishakha Singh

न्यूज़ग्राम हिंदी: किसी भी चीज के बारे में ज़्यादा सोचना और तनाव में रहने से अक्सर व्यक्ति कई तरीके की बीमारियों को न्योता देता है। बहुत बार तो बीमारी बढ़ने का कारण ही ये दुख और तनाव होता है जिस तरह दुख सभी परेशानियों को बढ़ाता है उसी तरह खुश रहना उन्हें दूर भगाता है। आज के समय में हमने विकास तो कर लिया है लेकिन इस भागदौड़ की जिंदगी में खुश रहना कही भूल गए हैं। आज पैसे कमाना तो फिर भी आसान है लेकिन खुश रहना बहुत मुश्किल। लोग तो कई बार गूगल भी करते हैं कि खुश कैसे रहा जाए। जानिए खुश(Happiness Tips) रहने के कुछ आसान से तरीके।

जिस तरह एक अच्छी नींद लेना आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है उसी तरह यह खुश रहने के लिए भी अनिवार्य है। अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है तो आपको चिड़चिड़ापन हो सकता है जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं।

खुश रहने के लिए सबसे पहले जीवन से नकरात्मकता को दूर भगाएं। जितना आप नेगेटिव चीजों के बारे में सोचेंगे उतना ही परेशान रहेंगे। खुद को पॉजिटिव रखना और यह समझना की जो था वो बीत चुका है खुश रहने के लिए बेहद जरूरी है।

अपने जीवन में योग शामिल करिए। यह आपके मन को खुश रखने के साथ ही तन को भी स्वस्थ रखेगा।

दूसरों की बुराई करने वाला व्यक्ति कभी सुखी नही रहता है। इसलिए जो लोग दूसरों की बुराई करते हैं उनका साथ छोड़ दीजिए।

सुबह के समय नंगे पैर घास पर टहलें। ऐसा कम से कम 15 मिनट तक करिए। रोज़ सुबह ऐसा करने से शरीर में हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होंगे।

जब भी आपका मन उदास हो या बुरे ख्याल आए तो तुरंत आप कही और ध्यान लगाने की कोशिश करें। साथ ही म्यूजिक या कोई धुन सुनना ऐसी स्थिति में असरदार रहता है।

मन को शांत रखने के लिए मेडिटेशन किया करिए। बुरे ख्याल आने पर ध्यान कही और लगाने की कोशिश करिए।

अपने शरीर में डोपामिन का सिक्रेशन बढ़ाने के लिए डाइट में हरी सब्जियों और फलों की मात्रा बढ़ाएं। डोपामिन आपके मन को खुश रखने में मदद करता और साथ ही शरीर को सही पोषण भी पहुंचाता है।

Happiness Tips: सेहतमंद है आपके मन का खुश रहना, जानिए खुश रहने के टिप्स (Wikimedia Commons)

खुद की तुलना कभी भी दूसरों से ना करें। अपने आप को खुश रखने के लिए यह जान लीजिए कि हर व्यक्ति दूसरे से अलग है और खुद में परिपूर्ण है। अपनी खूबियों को जानें और उनपर गर्व महसूस करें।

जितना हो सके सोशल मीडिया से दूरी बनाने का प्रयास करिए।

VS

संसद में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मासिक 10 हजार रुपये की पेंशन की मांग उठाऊंगा: BLP प्रत्याशी योगेंद्र सिंह

पीओके का हालात है बेहद खराब, पाकिस्तान आतंकवाद के लिए यहां के लोगों का करता है इस्तेमाल

क्या है ‘गजगाम‍िनी’ वॉक ? अदिति राव के इस वॉक पर मदहोश हुए दर्शक

दमदार खिलाड़ी सुनील छेत्री ने संन्यास लेने का किया ऐलान

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर जानें, किस प्रकार आसन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए है फायदेमंद