Bozouls, A French Town : इस शहर के चारों ओर की प्राकृतिक सुंदरता बहुत लुभावना है। (Wikimedia Commons) 
सैर-सपाटा

घोड़े के नाल के आकार की गहरी घाटी पर बसा हुआ है यह प्राचीन शहर

न्यूज़ग्राम डेस्क

Bozouls, A French Town : बोजौल्स साउथ फ्रांस के एवेरॉन डिपार्टमेंट में एक कम्यून है। लगभग 1000 सालों से मौजूद है यह शहर जो एक काफी गहरी और चौड़ी घाटी के किनारे पर बसा हुआ है। घाटी को ‘ले ट्रौ डे बोज़ौल्स’ या ‘द हॉल ऑफ बोज़ौल्स’ के नाम से जानी जाती है। इस शहर के चारों ओर की प्राकृतिक सुंदरता बहुत लुभावना है। इसी खूबी के कारण इसको दुनिया का सबसे अनोखा प्राचीन शहर कहा जा सकता है, जिसे दुनिया के बहुत जगहों से लोग देखने के लिए आते है।

बोजौल्स 400 मीटर चौड़ी और 100 मीटर यानी 328 फीट से अधिक गहरी घाटी के किनारे पर बसा हुआ है। (Wikimedia Commons)

कितनी गहरी है घाटी ?

Amusingplanet की रिपोर्ट के अनुसार, बोजौल्स 400 मीटर चौड़ी और 100 मीटर यानी 328 फीट से अधिक गहरी घाटी के किनारे पर बसा हुआ है। यह घाटी का आकार घोड़े के नाल की तरह दिखाई पड़ता है, जिसका निर्माण डौर्डोउ नदी के तेज बहाब के कारण हुआ था। यह जगह मैसिफ सेंट्रल क्षेत्र का हिस्सा है, जिसमें पहाड़ और पठार भी शामिल हैं।

प्रकृति सुन्दरता से है भरपूर

बोज़ौल्स खास अपनी प्राकृतिक सुंदरता और इसके चारों ओर फैली 300 फुट गहरी घाटी के लिए जाना जाता है।इसकी अनोखी बसावट की वजह से यह अनोखा और सुंदर शहर हैै। बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने के लिए भी आते हैं, जब वे घाटी की गहराई और उसके किनारे बसे घरों को देखते हैं तो हैरान रह जाते हैं। प्राचीन खंडहरों के दृश्य को देख लोग विभिन्न प्रकार का चर्चा भी करते है।

यह जगह मैसिफ सेंट्रल क्षेत्र का हिस्सा है, जिसमें पहाड़ और पठार भी शामिल हैं। (Wikimedia Commons)

कब से है यह शहर?

द सन की रिपोर्ट के अनुसार, 1,312 फीट चौड़ी घाटी के किनारे बसे इस शहर में लगभग 3,000 लोग रहते हैं। बोज़ौल्स इलाके के घुमावदार आकार ने इसे एक प्राकृतिक गढ़ बना दिया, जिससे वहां सभ्यताओं को विकसित होने का मौका मिला। यह प्राचीन शहर लौह युग से हैं, जो रोमन युग से आज तक जीवित है। घाटी में नीचे अभी 9वीं शताब्दी के किले के खंडहर मौजूद हैं।आज सबसे मशहूर स्थल 12वीं शताब्दी का स्टी फॉस्टे चर्च है, जो मध्य घाटी में चट्टान के ठीक किनारे पर स्थित है। इस जगह की भौगोलिक स्थिति का निर्माण दो मिलियन साल पहले शुरू हुआ था।

भारतीय लिबरल पार्टी (बीएलपी) के अध्यक्ष डॉ. मुनीश रायज़ादा ने शहर में प्रदूषण के मुद्दे को हल करने में विफलता के लिए आप सरकार को ठहराया जिम्मेदार।

भारतीय लिबरल पार्टी (BLP) ने एंटी करप्शन कमीशन (एसीसी) की स्थापना को मुख्य चुनावी वादा बनाया

BLP अध्यक्ष डॉ. मुनीश रायज़ादा ने दिल्ली के उपराज्यपाल को तिहाड़ जेल में गुंडों के बोलबाले पर लिखा पत्र

राजनीतिक महिषासुरों का वध कौन करेगा?, BLP अध्यक्ष डॉ. रायज़ादा ने पूछा सवाल

"महात्मा गांधी के विचार और सिद्धांत आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं": बीएलपी अध्यक्ष डॉ.रायज़ादा।