Tourist destination of India - यहां से हिमालय की दूसरी चोटियां एवरेस्ट और कंचनजंघा के शिखर देखे जा सकते हैं।(wikimedia commons)
Tourist destination of India - यहां से हिमालय की दूसरी चोटियां एवरेस्ट और कंचनजंघा के शिखर देखे जा सकते हैं।(wikimedia commons) 
सैर-सपाटा

सात दमदार ऐसी जगहें, नहीं जानते होंगे आप।

Shalu Chowdhary

Tourist destination of India -भारत में ऐसे कई पर्यटन स्थल है जिसके बारे में अभी भी लोग नही जानते है। भारत देश इतनी विभिन्नताओं से भरा है की यदि सम्पूर्ण भारत घूम लिया जाए तो वो पूरा दुनिया घूम लेने जैसा होगा । आज हम ऐसी ही सात जगहों के बारे में आपको बताएंगे जिसके बारे में आपको पहले शायद ही मालूम होगा ।

चोपता में आपको दुनिया का सबसे ऊँचा शिव मंदिर देखने को मिलेगा यह मंदिर तुंगनाथ के नाम से बहुत प्रसिद्ध है।(wikimedia commons)

चोपता वैली

उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में रुद्रप्रयाग जिले में स्थित एक छोटा सा शहर है। चोपता ‘भारत में मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से भी जाना जाता हैचोपता समुद्र तल से 8556 फ़ीट की ऊँचाई पर स्थित, एक बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन है। चोपता में आपको दुनिया का सबसे ऊँचा शिव मंदिर देखने को मिलेगा यह मंदिर तुंगनाथ के नाम से बहुत प्रसिद्ध है।

मौसिनराम

भारत के मेघालय राज्य के पूर्व खासी हिल्स ज़िले में स्थित एक बस्ती है। यह भारत का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र है, और सम्भवतः विश्व का भी। मौसिनराम अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। घने बादलों को यहां करीब से देखा और महसूस किया जा सकता है। वाटरफॉल के नजारों को देखने का भी अपना ही आनंद है।बारिश के दौरान पहाड़ों से पानी गिरते देखना काफी खूबसूरत दिखता है।

केरल का यह स्थान समुद्री तट तिरुवनन्तपुरम से 16 किमी दूर है।(wikimedia commons)

कोवलम

केरल का यह स्थान समुद्री तट तिरुवनन्तपुरम से 16 किमी दूर है। यहां का समुद्र तट बहुत ही सुंदर है। यहां देखने और घुमने के लिए कई प्राकृतिक और सुंदर स्थान है। यहां का शांत वातावरण आपको बहुत अच्छा लगेगा।

माजुली

माजुली ब्रम्हपुत्र नदी पर बना एक बहुत ही सुंदर आइसलैंड है। एकांतप्रिय लोगों को यहां की सैर करना चाहिए। ये दुनिया का सबसे बड़ा रिवर आइसलैंड है। असम जाने पर आप माजुली जरूर जाएं।

दमरो

अरुणाचल के दमरो में बांस से बना देश का सबसे लंबा हैंगिंग ब्रिज है। इस पर चलने का जो रोमांच है प्राकृतिक का सुंदर रूप आपको रोमांचित कर देगी। यहां बांस के सुंदर घरों के साथ ही कई आदिवासी और जनजातियां देखने को मिलेंगी।

संदक्फू चोटी

पश्चिम बंगाल की सबसे ऊंची चोटी है। खास बात यह है कि यहां से हिमालय की दूसरी चोटियां एवरेस्ट और कंचनजंघा के शिखर देखे जा सकते हैं।अगर पहाड़ी इलाकों में घूमना आपको पसंद है तो ये जगह आपके लिए बना है।

कैम्पबॅल बे राष्ट्रीय उद्यान

यह राष्ट्रीय उद्यान भारत के केंद्रशासित राज्य अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर स्थित है। यह द्वीप समूह हिन्द महासागर (बंगाल की खाड़ी) में स्थित है। निकोबार द्वीप समूह के सबसे बड़े द्वीप ग्रेट निकोबार पर स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है।

लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी के अलावा भी ये जगह है भारत-नेपाल सीमा विवाद का कारण

तवायफ जद्दन बाई के गानों में लोग हो जाते थे मदहोश, 3 बार रचाई शादी

भारतीय लिबरल पार्टी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दिए गए

शाकाहारी जानवर ऊंट को क्यों खिलाया जाता है जिंदा सांप?

बुंदेलखंड की अनोखी परंपरा, अक्षय तृतीया के दिन गुड्डा गुड़िया का करवाते है विवाह