Cuttlefish : रंग बदल कर ये जीव न केवल वातावरण के साथ घुल मिल सकता है, बल्कि यह शिकार को सम्मोहित भी कर सकता है। (Wikimedia Commons)
Cuttlefish : रंग बदल कर ये जीव न केवल वातावरण के साथ घुल मिल सकता है, बल्कि यह शिकार को सम्मोहित भी कर सकता है। (Wikimedia Commons) 
अन्य

पल भर में बदल लेता है अपना रंग , शिकार से पहले उसको अपने वश में कर लेता है ये जीव

न्यूज़ग्राम डेस्क

Cuttlefish : आज हम ऐसे जीव की बात करेंगे जो एक अनोखा समुद्री जीव है जो बहुत ही तेजी के साथ अपनी त्वचा का रंग बदल सकता है। इस जीव का नाम कटलफिश है। यह अटैक से पहले शिकार को अपने वश में करता है, इसलिए कह सकते हैं कि ये हिप्नोटाइज या सम्मोहित करने में माहिर होता है।ये दृश्य यह देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। अब इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है।

कटलफिश के शिकार करने के तरीके के बारे में बताया गया है। कटलफिश एक ऐसा समुद्री जीव है, जो इच्छानुसार अपनी स्किन का तेजी के साथ रंग बदल सकता है। ऐसा ये अपने नर्वस सिस्टम का इस्तेमाल कर करता है। रंग बदल कर ये जीव न केवल वातावरण के साथ घुल मिल सकता है, बल्कि यह शिकार को सम्मोहित भी कर सकता है।

ये जीव शिकार पर तेजी के साथ अटैक कर देता है हमला इतना तेज होता है कि शिकार को संभलने तक का मौका नहीं मिल पाता हैं। (Wikimedia Commons)

अटैक से पहले शिकार को करता है वश में

सबसे पहले ये शिकार की ओर बढ़ता है और फिर एक जगह पर रूक जाता है। इसके बाद तेजी से रंग बदलने लगता है, जिन्हें देखकर शिकार सम्मोहित हो जाता है। ये जीव शिकार पर तेजी के साथ अटैक कर देता है।ये हमला इतना तेज होता है कि शिकार को संभलने तक का मौका नहीं मिल पाता हैं।

americanscientist.org की रिपोर्ट में बताया गया है कि कटलफिश को रंग और आकार में थोड़े-थोड़े बदलाव के कारण समुद्र का गिरगिट कहा जाता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कटलफिश अन्य कटलफिश से बातचीत करने, खुद को छिपाने, संभावित शिकारियों को चेतावनी देने और शिकार को वश में करने के लिए एक सेकेंड में ही रंग और त्वचा के आकार को बदलता है।

कटलफिश मछली नहीं है बल्कि ऑक्टोपस, स्क्विड और नॉटिलस से संबंधित एक बुद्धिमान समुद्री जीव है। (Wikimedia Commons)

कटलफिश नहीं है मछली

nationalgeographic.com की रिपोर्ट में लिखा गया है कि, अपने नाम के बावजूद, कटलफिश मछली नहीं है बल्कि ऑक्टोपस, स्क्विड और नॉटिलस से संबंधित एक बुद्धिमान समुद्री जीव है। शिकारियों से बचने के लिए इसके पास कई स्मार्ट ट्रिक्स हैं। इसका साइंटिफिक नाम Sepiida होता है, ये आकार में 1.7 से लेकर 20 इंच तक लंबे हो सकते हैं। कटलफिश कलर ब्लाइंड होता है।

चांदनी चौक लोकसभा सीट के उम्मीदवार, योगेंद्र सिंह, अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों के साथ चुनावी प्रचार के दौरान किया संवाद ।

केरल के मंदिरों में ओलियंडर का फूल चढ़ाने पर लगाया गया रोक

पर्यटकों के व्यवहार से नाराज़ हो कर इस गांव के लोगों ने पूर्ण प्रतिबंध लगाने की दी धमकी

गर्मी के प्रचण्ड ताप के कारण एसी, कूलर भी हो गया फेल

ऐश्वर्या राय की फिल्म “ताल” का करवाया गया बीमा, यही है इंश्योरेंस करवाने वाली पहली भारतीय फिल्म