Jabuticaba Tree : इसका फल चमकदार और मैरून-बैंगनी रंग का होता है। (Wikimedia Commons)
Jabuticaba Tree : इसका फल चमकदार और मैरून-बैंगनी रंग का होता है। (Wikimedia Commons) 
अन्य

पृथ्वी का सबसे अनोखा पेड़, इस पेड़ के तने पर ही लगते है फल - फूल

न्यूज़ग्राम डेस्क

Jabuticaba tree : जाबुटिकाबा पेड़ अधिकांश पेड़ों से अलग है क्योंकि इसके तने पर ही फूल और फल लगते हैं। यह बड़ा, गोलाकार और गहरे बैंगनी रंग के फलों के लिए जाना जाता है। इनके फल खाने योग्य भी होते हैं। इन फलों को आप कच्चा भी खा सकते है या जेली, जैम, जूस या वाइन बनाने के लिए इस्तेमाल में लिया जा सकता है इसलिए यह पेड़ बड़ा ही फायदेमंद भी होता है।

स्वादिष्ट होते है इनके फल

जाबुटिकाबा पेड़ ब्राजील और बोलीविया में पाया जाता है। यह ऐसे क्षेत्रों में पाया जाता है जो गर्म होता है। इसका साइंटिफिक नाम प्लिनिया कॉलिफ्लोरा होता है। यह पेड़ धीमी गति से बढ़ने वाला है और 15 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकता है। ये पेड़ गगुंबद के आकार के होते हैं तथा इनकी पत्तियां चिकनी और अंडाकार होती हैं।

इसके छोटे फूल जो सीधे शाखाओं और तने पर उगते हैं। इन फूलों में चार सफेद पंखुड़ियां होती हैं। इसका फल चमकदार और मैरून-बैंगनी रंग का होता है, जो अंगूर की तरह दिखता है इसलिए इस पेड़ को ब्राजालियन ग्रेप्स ट्री भी का जाता है। फल में एक से चार बीच मिलते हैं। इस पेड़ के फलों का स्वाद गूदेदार, रसदार और स्वादिष्ट होता है, जिसको पकने में 20 से 25 दिन लग जाते हैं।

इसके फल का छिलका भी खाने योग्य होता है परंतु इसके छिलके में अधिक मात्रा में टैनिन पाया जाता है।(Wikimedia Commons)

ये पेड़ लंबे समय तक रहते है जीवित

जाबुटिकाबा का पेड़ 150 साल तक जीवित रह सकता है।आपको बता दें कि इसके फल का छिलका भी खाने योग्य होता है परंतु इसके छिलके में अधिक मात्रा में टैनिन पाया जाता है, जिस कारण उसका स्वाद तीखा होता है, इस कारण इसके छिलके को अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए।

इस पेड़ के है बहुत से फायदे

जाबुटिकाबा पेड़ बहुत फायदेमंद होते है क्योंकि इसका फल, लकड़ियां और छाल सभी का इस्तेमाल किया जाता है। फल में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं। इस फल में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह फल विटामिन से भरपूर है। इनमें विटामिन सी और ई, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और फास्फोरस भी होते हैं। जाबुटिकाबा फलों में एंथोसायनिन भी उच्च मात्रा में होता है, जो उन्हें सूजन-रोधी गुण प्रदान करता है।

20 मई को है हिंदू नववर्ष का पहला सोम प्रदोष व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत पहली बार 14 लोगों को मिला सिटीजनशिप सर्टिफिकेट

कैसे बनी देश की पहली रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी? इस कंपनी के मालिक है विंड मैन ऑफ इंडिया

चांदनी चौक के पुन:र्निर्माण के लिए समर्पित: BLP उम्मीदवार योगेंद्र सिंह

इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस कैसे करता है काम? सभी देश करते हैं इनके निर्णय का पालन