<div class="paragraphs"><p>World Heritage Day 2023: जानिए इस दिन का इतिहास और महत्व(Wikimedia Commons)</p></div>

World Heritage Day 2023: जानिए इस दिन का इतिहास और महत्व(Wikimedia Commons)

 
विशेष दिन

World Heritage Day 2023: जानिए इस दिन का इतिहास और महत्व

न्यूज़ग्राम डेस्क, Vishakha Singh

न्यूज़ग्राम हिंदी: हर साल 18 अप्रैल के दिन देशभर में वर्ल्ड हेरिटेज डे(World Heritage Day 2023) मनाया जाता है। विश्वभर की इमारतों और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और उनके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। लोगों को उनके धरोहर और उसके मूल्य के बारे में बताने के लिए इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास और महत्व।

स्मारक और स्थल के अंतरराष्ट्रीय परिषद( ICOMOS) ने साल 1982 में सांस्कृतिक इमारतों और धरोहरों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस दिवस को मनाने का सुझाव दिया जिसे स्टॉकहोम के एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में माना गया। इसके बाद 18 अप्रैल 1978 को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर की स्थापना हुई जिसमें 12 स्थलों को विश्व स्मारक स्थल सूची में स्थान मिला। आगे चलकर 1982 में इस दिवस को मनाने की शुरुआत हुई।

हर देश के इमारत और धरोहर की अपनी अलग कहानी और मूल्य है, इन्हीं मूल्यों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए इस दिन विभन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। वर्ल्ड हेरिटेज वॉक और वर्ल्ड हेरिटेज फोटो जैसे दिवस भी इसी मकसद से मनाए जाते हैं।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र की अजंता की गुफाएं भारत की पहली ऐसी धरोहर है जो विश्व धरोहर सूची में आई। इसके बाद आगरा का ताज महल, ओडिशा का कोणार्क सूर्य मंदिर, मध्यप्रदेश में सांची का स्तूप और गया का महाबोधि विहार मंदिर इस सूची में शामिल है।

VS

इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस कैसे करता है काम? सभी देश करते हैं इनके निर्णय का पालन

केवल इस मंदिर में पूरे साल होते हैं मांगलिक कार्य, यहां नहीं माना जाता है किसी प्रकार का दोष

भारत देश से वस्तुओं का निर्यात 1.06 फीसदी बढ़ा, नये वित्त वर्ष की शुरुआत के मिले अच्छे संकेत

59 सालों से एक ही परिवार का था शासन, इस बार क्यों सिंगापुर में बनाया गया नया प्रधानमंत्री ?

संसद में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मासिक 10 हजार रुपये की पेंशन की मांग उठाऊंगा: BLP प्रत्याशी योगेंद्र सिंह