Gujrat:घोल मछली भारत में पाई जाने वाली सबसे बड़ी मछलियों में से एक है [Wikimedia Commons]
Gujrat:घोल मछली भारत में पाई जाने वाली सबसे बड़ी मछलियों में से एक है [Wikimedia Commons] 
राष्ट्रीय

घोल मछली को बनाया गया है गुजरात का स्टेट फिश, जाने क्या है इसकी खासियत

न्यूज़ग्राम डेस्क

अहमदाबाद में दो दिवसीय ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया 2023 के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घोल मछली को गुजरात की राज्य मछली का दर्जा दे दिया है। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। घोल मछली भारत में पाई जाने वाली सबसे बड़ी मछलियों में से एक है यह मछली गुजरात और महाराष्ट्र के समुद्री इलाकों में सुनहरे भूरे रंग में पाई जाती है। तो चलिए आज हम आपको घोल मछली से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी देते हैं और जानते हैं कि इस मछली की खासियत क्या है।

दाम है अधिक

घोल मछली की लंबाई लगभग डेढ़ मीटर होती है यह जितनी लंबी होती है उसकी कीमत उतनी ही अधिक होती है। आपको बता दे प्रति यूनिट लंबाई वाली घोल मछली की कीमत ₹500000 तक हो सकती है। इतनी बड़ी रकम से कोई व्यक्ति यूरोप का ट्रिप भी कर सकता है। जो मछुआरे घोल मछली पकड़ने में सक्षम है वह सालाना लाखों कमा सकते हैं।

कुछ लोग इसे गोल्ड फिश और सोने के दिल वाली मछली के रूप में भी जानते हैं।[Wikimedia Commons]

क्या है खासियत

इस मछली को काफी मूल्यवान माना जाता है इसके मांस की मांग बहुत अधिक है। घोल मछली का उपयोग बीयर और वाइन बनाने के लिए किया जाता है मछली के एयर ब्लैडर का उपयोग दवाई बनाने में किया जाता है। आपको बता दे की घोल मछली सुनहरे भूरे रंग की होती है इसका वैज्ञानिक नाम प्रोटीनिया डाईकांठुस है। इसे ब्लैकस्पॉटेड क्रोकर भी कहा जाता है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घोल मछली को गुजरात की राज्य मछली का दर्जा दे दिया है। [Wikimedia Commons]

इतना ही नहीं कुछ लोग इसे गोल्ड फिश और सोने के दिल वाली मछली के रूप में भी जानते हैं। आपको बता दे की दो दिवसीय ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया 2023 के दौरान केंद्रीय मंत्री परसोत्तम रूपल ने कहा कि कुछ समय पहले मत से विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने भी अपने-अपने राज्य की इस मछली को स्टेट फिश घोषित किया है।

क्या है ‘गजगाम‍िनी’ वॉक ? अदिति राव के इस वॉक पर मदहोश हुए दर्शक

दमदार खिलाड़ी सुनील छेत्री ने संन्यास लेने का किया ऐलान

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर जानें, किस प्रकार आसन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए है फायदेमंद

BLP के संजीव कुमार पाण्डेय ने दिया मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार को खुली चुनौती

दक्षिण कोरिया में लोग पाल रहे है “पत्थर”, इनकी कीमत है 600 से 1000 रुपये तक