Dhanteras: अब जैसा कि हम सब जानते हैं की धनतेरस का त्यौहार आ चुका है। Pixabay
धर्म

धनतेरस पर क्यों खरीदा जाता है झाड़ू? क्या है इसका महत्व!

रात के समय झाड़ू खरीदने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए धनतेरस पर विषम संख्या में झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए|

Sarita Prasad

अब जैसा कि हम सब जानते हैं की धनतेरस (Dhanteras) का त्यौहार आ चुका है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस पर्व मनाया जाता है। इस साल धनतेरस पर्व (Dhanteras) 10 नवंबर को है और इस दिन झाड़ू खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है। हालांकि झाड़ू खरीदते समय का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक धनतेरस के दिन यदि शुभ समय में झाड़ू खरीदी जाए तो पूरे वर्ष देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। तो क्या है झाड़ू खरीदने से जुड़े महत्व और पौराणिक कथा आइए जानते हैं।

क्यों खरीदते हैं झाड़ू

पंडित आशीष शर्मा के अनुसार मत्स्य पुराण में बताया गया है कि झाड़ू देवी लक्ष्मी का रूप होती हैं। यह घर में स्वच्छता लाती हैं पौराणिक मान्यता भी है की देवी लक्ष्मी का वास उसी स्थान पर होता है जहां पर साफ सफाई होती है। धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में झाड़ू खरीदने से साल भर मां लक्ष्मी का घर में वास बना रहता है।

हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस पर्व मनाया जाता है।

धनतेरस के दिन कभी भी रात में झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए इस दिन दोपहर के बाद और सूर्यास्त के पहले खरीद ले। रात के समय झाड़ू खरीदने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए धनतेरस पर विषम संख्या में झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए हमेशा सम संख्या यानी 2,4,6, 8 ही झाड़ू खरीदना चाहिए।

घर में झाड़ू रखने के नियम

वास्तु शास्त्र के मुताबिक झाड़ू खरीद कर लाने के बाद उसे सफेद रंग का धागा बांधना चाहिए ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न रहते हैं।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक झाड़ू खरीद कर लाने के बाद उसे सफेद रंग का धागा बांधना चाहिए

घर में झाड़ू को कभी भी खड़ा नहीं रखना चाहिए हमेशा लिटा कर ही रखना चाहिए। घर में झाड़ू को ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां बार-बार दिखाई नहीं देती हो घर में कभी भी टूटी हुई झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि झाड़ू को कभी भी गलती से भी पर नहीं लगना चाहिए धनतेरस के अलावा अमावस्या मंगलवार शनिवार और रविवार के दिन झाड़ू खरीदना शुभ होता है।

मोकामा में खून से सनी सियासत: लालू के करीबी दुलारचंद यादव की हत्या, अनंत सिंह पर लगा हत्या का आरोप !

टाइफाइड: यहाँ जानिए इस खतरनाक बीमारी के कारण, लक्षण, उपाय और बचाव !

1 नवंबर: जानें इस दिन से जुड़ी कुछ खास घटनाएं

Fearless Women of Bollywood: निडर अभिनेत्रियाँ जो बदल रही हैं हिंदी सिनेमा की सोच

बार-बार हो रहा है जुकाम? इन आयुर्वेदिक नुस्खों से मिलेगा आराम