बिहार: कैमूर जिले में नाबालिग से गैंगरेप, आरोपी फरार(IANS)

 

बिहार 

बिहार

बिहार: कैमूर जिले में नाबालिग से गैंगरेप, आरोपी फरार

बिहार के कैमूर जिले में शनिवार को एक नाबालिग लड़की से चार लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

न्यूज़ग्राम डेस्क

न्यूज़ग्राम हिंदी: बिहार के कैमूर जिले में शनिवार को एक नाबालिग लड़की से चार लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। घटना उस समय हुई, जब 10वीं कक्षा की छात्रा स्कूल जा रही थी।

एक सूत्र ने कहा कि चार लोगों ने उसे रोका, एक घर में ले गए और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।

बेहोशी की हालत में उसे राहगीरों ने देखा तो उसे दुर्गावती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

एक अधिकारी ने कहा कि फिलहाल पीड़िता का इलाज चल रहा है।



दुर्गावती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर निकैल अंसारी ने कहा, एक नाबालिग लड़की को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। प्राथमिक उपचार के बाद हमने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, भभुआ रेफर कर दिया है।

इस बीच दुर्गावती थाने में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई हैद्ध

पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हम लड़की के बयान का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वह अपराध करने वाले आरोपियों के बारे में कुछ जानकारी दे सके।

--आईएएनएस/VS

कैसे हुई थी ‘लालबाग चा राजा’ की शुरुआत? इतिहास से आज तक की पूरी कहानी!

लड़कियों का विरासत अधिकार: समानता का सपना

पहलगाम हमले से सियासी भूचाल : शिमला समझौता निलंबित, इंदिरा गांधी की ‘दुर्गा छवि’ दोबारा चर्चा में

1952 से अब तक: भारत की वो महिलाएँ जिन्होंने जीता मिस यूनिवर्स का ताज

रहस्यमयी गुमशुदगी : चलती ट्रेन से लापता हुई हाईकोर्ट वकील अर्चना, 14 दिन बाद भी सुराग़ ज़ीरो