दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना IANS
दिल्ली

दिल्ली के उपराज्यपाल ने सीएम केजरीवाल को दी चेतावनी

न्यूज़ग्राम डेस्क

दिल्ली (Delhi) के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने यमुना किनारे छठ पूजा के लिए बनाए जा रहे घाटों पर पूजा करने की मंजूरी दे दी है। एलजी कार्यालय के एक सूत्र ने कहा- उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार को निर्देश कि पूजा के लिए साफ़-सफ़ाई और पानी सुनिश्चित किया जाए। दिल्ली के उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) पर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया है। सूत्र ने कहा, एलजी ने यमुना पर चुनिंदा घाटों पर छठ पूजा को मंजूरी दे दी है और सीएम केजरीवाल से भक्तों के लिए साफ़ घाट और पानी सुनिश्चित करने के लिए कहा है, उन्होंने भ्रामक और समयपूर्व प्रचार के ख़िलाफ़ भी चेतावनी दी है। एलजी सचिवालय के अधिकारी ने कहा कि छठ पूजा के बारे में सीएम के ट्वीट ने कहा कि छठ त्योहार सभी यमुना घाटों पर मनाया जाएगा, जो भ्रामक है और जनता के बीच भ्रम पैदा कर सकता है क्योंकि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (National Green Tribunal) ने केवल निर्दिष्ट स्थलों पर पूजा की अनुमति दी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

सूत्र ने कहा- उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा 21 अक्टूबर को छठ पूजा के संबंध में किए ट्वीट को लेकर आपत्ति दर्ज की है। छठ पूजा के आयोजन को लेकर जारी किए गए दिशा निर्देशों में उपराज्यपाल ने कहा कि छठ पूजा से संबंधित मामला मेरी राय और सोच विचार के लिए संज्ञान में लाने से पहले ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये पब्लिसिटी की। यह मसला काफ़ी गंभीर है और गवर्नेंस के बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ है। इस तरीके की पब्लिसिटी निर्णय लेने की प्रक्रिया को प्रभावित करती है। उपराज्यपाल ने कहा है कि बड़े स्तर पर जनहित से जुड़े मामलों में मुख्यमंत्री को भविष्य में ऐसा न करने का सुझाव दिया जाता है।

राजस्व विभाग (Revenue Department), पर्यावरण विभाग और संबंधित अधिकारियों के अधिकारियों को पर्यावरण (environment) की रक्षा के लिए उपरोक्त आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आईएएनएस/RS

अमर सिंह चमकीला पर बनी फिल्म में अभी भी बाकी है उनके जीवन के कुछ हिस्से

इस देश में रहते हैं मात्र 35 लोग, यहां के मिलनसार तानाशाह को देख चौक जाते हैं टूरिस्ट

मुगल काल में भी किया जाता था बर्फ का इस्तेमाल, खास विदेशों से मंगवाया जाता था इसे

बंबी बाल्टी जंगल में लगे भीषण आग को बुझाने में है मददगार, जानिए और क्या है इसकी खासियत

अरब में बन गया एक नया धर्म, जानें आखिर किस आधार पर बनाया जाता है धर्म?