Maharashtra Day: जानिए कब और कैसे बना महाराष्ट्र राज्य(Twitter)

 

Maharashtra Day

महाराष्‍ट्र

Maharashtra Day: जानिए कब और कैसे बना महाराष्ट्र राज्य

1 मई 1960 को दो राज्य महाराष्ट्र(Maharashtra) और गुजरात की स्थापना हुई थी।

न्यूज़ग्राम डेस्क, Vishakha Singh

न्यूज़ग्राम हिंदी: 1 मई 1960 को दो राज्य महाराष्ट्र(Maharashtra) और गुजरात की स्थापना हुई थी। आपको बता दें कि विभाजन से पहले दोनों एक ही प्रदेश हुआ करते थे लेकिन भाषा में विभिन्नता के कारण नए राज्य की मांग उठी। आइए जानते कैसे बना महाराष्ट्र(Maharashtra Day) राज्य।

भारत की स्वतंत्रता के बाद मांग उठी राज्यों के विभाजन की, जिसके लिए राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 की शुरुआत की गई। इसके तहत कई राज्यों का गठन हुआ जिसमे मलयालम भाषी केरल और तमिल भाषी राज्य तमिलनाडु शामिल हैं। अलग अलग संस्कृतियों और भाषाओं के आधार पर विभाजन को देखते हुए गुजराती और मराठी लोगों ने भी इसकी मांग की। जहां एक तरफ गुजरात बनाने के लिए गुजरातियों ने महागुजरात आंदोलन शुरू कर दिया वहीं दूसरी तरफ मराठी भाषियों ने भी महाराष्ट्र के निर्माण के लिए संयुक्त महाराष्ट्र समिति का गठन किया।

1 मई 1960 को बॉम्बे दो राज्यों में विभाजित हो गया। विभाजन के साथ ही बॉम्बे को लेकर एक नया विवाद खड़ा हुआ। जहां एक तरफ बॉम्बे में मराठी भाषी ज़्यादा थे वही दूसरी ओर गुजरातियों का कहना था कि बॉम्बे के विकास में गुजरातियों का हाथ था। दोनों ही बॉम्बे को लेने के लिए अड़े थे हालांकि लंबे संघर्ष के बाद बॉम्बे महाराष्ट्र के अंतर्गत आ गया और मुंबई को महाराष्ट्र की राजधानी का दर्जा मिला।

महाराष्ट्र और गुजरात स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने दोनो प्रदेशवासियों को ट्वीट कर के बधाई दी। इसके साथ ही देश की रष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देश की जनता को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि यह गुजरात की धरती महात्मा गाँधी और सरदार पटेल जैसे महान विभूतियों की भूमि है। साथ ही उन्होंने गुजरात के सतत प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की कामना की।

राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र दिवस के मौके पर राज्य के निवासियों को शुभकामनाएं दी और महाराष्ट्र की धरती को छत्रपति शिवाजी महाराज और बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर की जन्मभूमि और कर्मभूमि बताई। आज के दिन दोनों ही राज्य विशेष समारोह का आयोजन करते हैं। महाराष्ट्र में आज के दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है।

VS

संसद का शीतकालीन सत्र 2025: लाइव अपडेट्स – तीसरे दिन केंद्रीय उत्पाद शुल्क विधेयक तथा मणिपुर जल प्रदूषण संशोधन विधेयक पारित होने के बाद दोनों सदन दिनभर के लिए स्थगित कर दिए गए।

बरेली : लिव-इन में महिला की हत्या, 26 मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर एनकाउंटर में गिरफ्तार

अब जापान में चलेगा अल्लू अर्जुन-रश्मिका स्टारर 'पुष्पा 2' का जादू

दिलफेंक आशिक होते हैं इस मूलांक के लोग, बहुत जल्दी पड़ जाते हैं प्यार में

पुतिन के भारत दौरे से पहले दिल्ली में सिक्योरिटी टाइट, जानें रूसी राष्ट्रपति का पूरा शेड्यूल