भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में समर सिंह को गिरफ्तार किया गया(IANS)

 
उत्तर प्रदेश

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में समर सिंह को गिरफ्तार किया गया

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे(Akanksha Dubey) को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में यूपी पुलिस ने उसके को-स्टार समर सिंह को गाजियाबाद(Ghaziabad) से गिरफ्तार किया है।

न्यूज़ग्राम डेस्क

न्यूज़ग्राम हिंदी: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे(Akanksha Dubey) को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में यूपी पुलिस ने उसके को-स्टार समर सिंह को गाजियाबाद(Ghaziabad) से गिरफ्तार किया है। समर सिंह को शुक्रवार सुबह राजनगर स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी से गिरफ्तार किया गया।

आकांक्षा 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में मृत पाई गई थीं।

एफआईआर में एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने समर सिंह पर बेटी को परेशान करने और इतना बड़ा कदम उठाने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

इससे पहले वाराणसी पुलिस ने भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद दो भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

26 मार्च को एक्ट्रेस के मृत पाए जाने से कुछ घंटे पहले वह इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थीं और उन्हें रोते हुए देखा गया था।

मृतक एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने 27 मार्च को भोजपुरी गायकों के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी।



उन्होंने आरोप लगाया कि आकांक्षा ने समर के साथ तीन साल तक काम किया, लेकिन उसने उसे एक पैसा नहीं दिया।

उसने एफआईआ्रर में कहा, समर पर उसके 3 करोड़ रुपये बकाया थे और जब आकांक्षा इसके लिए कहती, तो समर उसे प्रताड़ित करता और उसकी पिटाई करता था। जब भी वह अन्य कलाकारों के साथ काम करने की कोशिश करती थी, तो वह उसे परेशान करता था।

--आईएएनएस/VS

डब्ल्यूएचओ (WHO) ने भारत की तीन सिरप को बताया खतरनाक, बच्चों की मौत के बाद मचा हड़कंप

अक्षरा सिंह पर चढ़ा राजस्थान का सतरंगी रंग, फैंस ने खुलकर लुटाया प्यार

बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी का जलवा बरकरार, 'छावा' को टक्कर देने की ओर 'कांतारा चैप्टर 1'

खसखस से शारीरिक और मानसिक थकान हो जाती है छूमंतर, इस तरह करें इस्तेमाल

केला ही नहीं, ये चीजें भी हैं पोटैशियम के पावरहाउस, डाइट में जरूर करें शामिल