भोपालगढ़ के निवासी प्रिंस ( Bhopalgarh Prince) ने करीब 55 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया। ‌ AI
Top Stories

6 लाख में 250 स्कॉर्पियो देने का वादा, फर्जी कंपनी बनाकर 55 करोड़ की ठगी!

दिवाली पर 6 लाख में 250 स्कॉर्पियो देने का वादा करने वाले भोपालगढ़ के आरोपी प्रिंस को 55 करोड़ की ठगी में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Priti Shukla

  • भोपालगढ़ के प्रिंस नाम के शख्स और उसके दो साथी ममता भाटी और दिनेश बागड़ी को 55 करोड़ की ठगी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

  • आरोपी प्रिंस ने 15 अक्टूबर 2025 को 6 लाख रुपए में 250 लोगों को रिवॉर्ड के तौर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो देने का वादा किया था।

  • भोपालगढ़ के प्रिंस ने फर्जी हार्वेस्ट नाम की एक कंपनी ( Harvest Company) खोली और इस इवेंट का प्रचार-प्रसार एक्टर सोनू सूद से भी करवाया। ‌

अनंत अंबानी की तरह शादी करने का ऐलान,जांच पड़ताल में खाते में मिले सिर्फ 2.5 लाख रुपए!

भोपालगढ़ के निवासी प्रिंस ( Bhopalgarh Prince) ने करीब 55 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया। ‌भोपालगढ़ का रहने वाला प्रिंस 12वीं फेल है और करीब 8 साल से ठगी का रैकेट चला रहा है। हालांकि पुलिस ने अब आरोपी प्रिंस और उसके दो साथी ममता भाटी और दिनेश बागड़ी ( Mamta Bhatti and Dinesh Bagdi) को 55 करोड़ की ठगी में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक प्रिंस ने एक फर्जी हार्वेस्ट कंपनी खोली जिसमें उसने 15 अक्टूबर 2025 को रिवॉर्ड के तौर पर करीब 250 लोगों को 6 लाख रुपए में महिंद्रा स्कॉर्पियो देने का वादा ( Prince promise to gift 250 Mahindra Scorpio in 6 Lakh) किया था।

और पढ़ें: आपका फोन चार्ज हो रहा है या हैक ? जानिए जूस जैकिंग का पूरा खेल

सोशल मीडिया पर उसने इस कार्यक्रम के लिए पार्किंग लोट में खड़ी कई सारी स्कॉर्पियो की वीडियो बनाकर लोगों को यह आश्वासन दिया कि यह सभी स्कॉर्पियो में से कुल 250 स्कॉर्पियो दिवाली के अवसर पर रिवॉर्ड के तौर पर चुनिंदा लोगों को दी जाएगी। इतना ही नहीं बल्कि इस कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार उन्होंने एक्टर सोनू सूद से भी करवा दिया। एक वीडियो में एक्टर सोनू सूद हार्वेस्ट कंपनी का नाम और कंपनी की तरफ से 250 स्कॉर्पियो देने की बात को लेकर कार्यक्रम के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

इतना ही नहीं बल्कि वह लोगों को यह भी ऐलान कर चुका था कि 25 नवंबर को उसकी शादी एक ऐसे भव्य कार्यक्रम की तरह होगी जैसे कि मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की आयोजित हुई थी और इसके लिए उसने अनंत अंबानी की शादी में टेंट लगाने वाले व्यक्ति को ही हायर कर लिया था। पुलिस कार्रवाई के दौरान प्रिंस के खाते में केवल 2.5 लाख रुपए ही मिले। हालांकि अब प्रिंस की फर्जी कंपनी और ठगी के रैकेट का भंडाफोड़ हो चुका है तथा तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने आपको भोपालगढ़ प्रिंस नाम के आरोपी शख्स से संबंधित जानकारी दी है जिसने करीब 8 साल से 55 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया था लेकिन अब वह पुलिस की गिरफ्त में है। ‌हमने यह भी जाना कि अब वह दिवाली के समय में 6 लाख रुपए में करीब 250 स्कॉर्पियो देने का स्कैम करने वाला था।

RH

हिमाचल प्रदेश: बदलते मौसम में बढ़ी बच्चों में सर्दी-जुखाम की दिक्कतें, डॉ. कुलविंदर संधू ने बताए आयुर्वेदिक नुस्खे

अब रेटिनल स्कैन से हृदय रोग के जोखिम की मिलेगी जानकारी, कनाडाई वैज्ञानिकों ने किया शोध

सर्गुन मेहता को लगा रवि दुबे का प्रपोजल टीवी स्टंट, एक असली प्यार की फिल्मी कहानी

इमरान हाशमी-यामी गौतम की 'हक' से सुपरमॉडल वर्तिका सिंह बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू

नहीं रहे अपनी कॉमिक टाइमिंग से सबको गुदगुदाने वाले सतीश शाह, किडनी फेल होने से हुआ निधन