अर्जुन कपूर ने दी परिणीति चोपड़ा को मुस्कुराने की वजह

परिणीति ने लिखा, 'ऊंचाई' का मेरा फर्स्ट लुक अर्जुन ने शेयर किया है। यह हमारी दोस्ती और मेरे जीवन के उन 'मोमेंट्स' में से एक है।
अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा
अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा Wikimedia

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के सबसे करीबी दोस्त अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने उनकी आने वाली फिल्म 'ऊंचाई (Uuchai)' का फर्स्ट लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि 'इनसिक्योर' दुनिया में इस तरह का इशारा उन्हें अंदर से मुस्कुराने पर मजबूर कर देता है। परिणीति चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने प्यारे अंदाज में अर्जुन का शुक्रिया अदा किया।

परिणीति ने लिखा, 'ऊंचाई' का मेरा फर्स्ट लुक अर्जुन ने शेयर किया है। यह हमारी दोस्ती और मेरे जीवन के उन 'मोमेंट्स' में से एक है। इस इनसिक्योर दुनिया में लोग ऐसा नहीं करते हैं।

अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा
आध्यात्मिक रूप से शक्तिशाली महसूस कराता है 'देव देवा' गीता : Ranbir Kapoor

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, यह मेरे लिए खास है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगी। कभी-कभी इस क्रेजी करियर में, इस तरह का एक इशारा आपको मुस्कुराने की वजह दे सकता है, वास्तव में मैं अंदर से मुस्कुरा रही हूं। लव यू बाबा। आप सबसे अच्छे हो (बाकी सब फोन पे), ।

अर्जुन ने रविवार की सुबह फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया था और इसे कैप्शन में लिखा था, वो मेरी पहली को-स्टार थीं, वह मेरी पहली स्टार थी और ये उसकी राजश्री प्रोडक्शन (Rajshree Production) के साथ पहली फिल्म है। मैं पूरे दिल और प्यार से परिणीति आपके लिए ये पोस्टर लाया हूं।

ऊंचाई
ऊंचाईIANS

एक्टर ने आगे लिखा, मेरी प्यारी दोस्त परिणीति, 'ऊंचाई' से श्रद्धा गुप्ता के रूप में! सूरज बड़जात्या की एक विशेष फिल्म, 11 नवंबर को रिलीज होगी। टीम को मेरा प्यार।

सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, परिणीति चोपड़ा, डैनी डेन्जोंगपा, नीना गुप्ता और सारिका लीड रोल में हैं।

आईएएनएस/PT

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com