नेपोलियन द ग्रेट की टोपी बिक रही है करोड़ों में, जानें क्या है इसकी खासियत

माना जाता है कि नेपोलियन के पास ऐसी लगभग 120 टोपिया थी, लेकिन उनमें से अधिकांश अब खो गई है। नीलामी घर के विशेष अध्यक्ष ने कहा टोपी अपने आप में सम्राट की छवि का प्रतिनिधित्व करती है
बोनापार्ट की हैट
नेपोलियन: नेपोलियन बोनापार्ट की एक टोपी को करोड़ों रुपए में बेचा जा रहा है।[Wikimedia Commons]
Published on
Updated on
2 min read

अक्सर किसी महान इंसान की चीज बाद में लोग बेचकर खूब मुनाफा कमाते हैं। जैसे महात्मा गांधी के चश्में को बेचकर उनके वंशजों ने करोड़ों कमाए थे। ठीक इसी प्रकार नेपोलियन बोनापार्ट की टोपी (Bonaparte's Hat) अब नीलाम हो रही है। नेपोलियन बोनापार्ट (Napoleon Bonaparte) की एक टोपी को करोड़ों रुपए में बेचा जा रहा है। तो चलिए आपको पूरे विस्तार से नेपोलियन बोनापार्ट की इन टोपिया से रूबरू करवाते हैं, और एक टॉपिक की कीमत कितनी रखी गई और टोपिया की खासियत क्या है? इन सब के बारे में बताते हैं।

कितने में बिकी एक टोपी

बोनापार्ट की हैट यानी की टोपी रविवार को पेरिस में नीलाम हुई जिसने लगभग 2 मिलियन यूरो यानी 17 करोड़ से ज्यादा रुपए में बिककर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह टोपी 1.932 मिलियन यूरो में बिकी जिसने 2014 में नीलामी घर द्वारा रखे गए नेपोलियन की टोपी के 1.884 मिलियन यूरो के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। नेपोलियन की यह टोपी पहले व्यवसाय जिन लुई नोइसियज के पास थी, जिनका पिछले साल निधन हो गया था।

नेपोलियन बोनापार्ट
नेपोलियन की यह टोपी पहले व्यवसाय जिन लुई नोइसियज के पास थी[Wikimedia Commons]

पेरिस के दक्षिण में स्थित एक नीलामी घर ने कहा कि अंतिम कीमत 600000 से 800000 यूरो के अनुमान से दो गुने से भी अधिक और आरक्षित मूल्य से लगभग चार गुना अधिक था। माना जाता है कि नेपोलियन के पास ऐसी लगभग 120 टोपिया थी, लेकिन उनमें से अधिकांश अब खो गई है। नीलामी घर के विशेष अध्यक्ष ने कहा टोपी अपने आप में सम्राट की छवि का प्रतिनिधित्व करती है और लोग इस टॉपिक को हर जगह पहचानते भी हैं।

क्यों है टोपी इतनी ख़ास?

नेपोलियन की टोपी इतनी खास इसलिए है क्योंकि इसे बैकॉर्न के रूप में जाना जाता है।

नेपोलियन की टोपी
नेपोलियन की टोपी इतनी खास इसलिए है क्योंकि इसे बैकॉर्न के रूप में जाना जाता है।[Wikimedia Commons]

साथ ही में नेपोलियन के हस्ताक्षर वाले रंग भी शामिल है जो फ्रांसीसी ध्वज के नीले सफेद लाल प्रतीक चिन्ह के साथ काले रंग को दर्शाते हैं। नीलामी घर के अनुसार यह टोपी एक सम्राट का प्रतीक है, नेपोलियन ने सम्राट के रूप में अपने शासनकाल के मध्य यह विशिष्ट टोपी पहनी थी। नेपोलियन अपनी टोपी को बगल में झुकाकर पहनते थे, जिससे वह अपने समय के लोगों से अलग दिखते थे, और लड़ाई के दौरान अपने सैनिकों द्वारा उन्हें आसानी से पहचाना जा सकता था।

बोनापार्ट की हैट
Theyyam: एक ऐसी परंपरा जब देवता खुद धरती पर आतें हैं!

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com