"CHAMOMILE चाय के फायदे: नींद से लेकर त्वचा स्वास्थ्य तक, जानें इस हर्बल चाय के गुण"

"सर्दियों में आगामी ठंडी के मौसम के लिए चुस्की CHAMOMILE चाय के साथ"
CHAMOMILE (wikimedia commons)
CHAMOMILE (wikimedia commons)

CHAMOMILE चाय के फायदे कई होते हैं। यह एक प्रकार की हर्बल चाय होती है और इसमें सेहत के लिए कई पोषक तत्व होते हैं। इस चाय में फ्लेवोनॉयड भी होता है, जो नींद की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह पाचन को सुधारने में और सर्दी-खांसी की समस्या से राहत प्रदान करने में भी कारगर हो सकती है।

CHAMOMILE को "बबूने के फूल" के नाम से भी जाना जाता है, और इसके फूल दिखने में बहुत खूबसूरत होते हैं। इससे बनी चाय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है, और CHAMOMILE खासकर एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, और उत्तरी अमेरिका में पाई जाती है। CHAMOMILEमें एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल, और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

CHAMOMILE चाय का स्वाद हल्का मीठा होता है, और इसे पीने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो सकती हैं। चलिए अब हम CHAMOMILEचाय के अन्य फायदों के बारे में जानते हैं।

(wikimedia commons)
(wikimedia commons)

1. नींद की समस्या में कारगर: अगर आपको नींद की कमी की समस्या है, तो CHAMOMILE चाय आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसे पीने से आपको अच्छी नींद मिल सकती है, और आप इसे रात के खाने के बाद पी सकते हैं।

2. पाचन के लिए फायदेमंद: CHAMOMILE चाय को खाने के लगभग एक घंटे बाद पीने से पाचन को सुधारा जा सकता है और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारियों से बचाव हो सकता है।

3. सर्दी-खांस से राहत: यदि आपको सर्दी-खांसी और गले में खराश की समस्या है, तो CHAMOMILE चाय आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। यह आपको बंद नाक से राहत दिला सकती है, और आप इसे भाप भी ले सकते हैं।

4. त्वचा के लिए फायदेमंद: CHAMOMILE चाय में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपकी त्वचा को बेहतर बना सकते हैं और रंगत को निखार सकते हैं। इसे स्किन को हेल्दी रखने के लिए एक जरूरी चुस्की माना जा सकता है।

CHAMOMILE चाय बनाने के लिए, आपको 2 चम्मच सूखे कैमोमाइल के फूल और 1-2 कप पानी की आवश्यकता होती है। एक पैन में पानी को गरम करें, फिर उसमें कैमोमाइल फूल डालें और इसे अच्छी तरह से उबालें। फिर इसे छान लें और स्वाद के लिए चीनी या गुड़ मिला सकते हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com