विश्व एड्स दिवस 2023, एड्स को लेकर जागरूकता है जरूरी।

लोगों के बीच अभी भी AIDS को लेकर बहूत सारी ऐसी जानकारियां है जिसे वह सच मानते है परन्तु वह सच नहीं है। आज हम ऐसी ही झुठी बातों का पर्दाफाश करेंगे जो लोगो के बीच फैली हुई है और उन्हें भयभीत करती है।
World Aids Day 2023 - आज का दिन विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। एड्स एक गंभीर बीमारी है, जिससे दुनियाभर में कई सारे लोग प्रभावित है।(wikimedia commons)
World Aids Day 2023 - आज का दिन विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। एड्स एक गंभीर बीमारी है, जिससे दुनियाभर में कई सारे लोग प्रभावित है।(wikimedia commons)

World Aids Day 2023 - ये बात तो हम सभी जानते है कि आधा ज्ञान खतरा से खाली नहीं होता है। दरअसल लोगों के बीच अभी भी AIDS को लेकर बहूत सारी ऐसी जानकारियां है जिसे वह सच मानते है परन्तु वह सच नहीं है। आज हम ऐसी ही झुठी बातों का पर्दाफाश करेंगे जो लोगो के बीच फैली हुई है, और उन्हें भयभीत करती है। आज का दिन विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। एड्स एक गंभीर बीमारी है, जिससे दुनियाभर में कई सारे लोग प्रभावित है।

1. सिर्फ कुछ यौन रुझानों को करता है प्रभावित।

यह पूरी तरह से गलत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति भले ही वह किसी भी लिंग या यौन रुझान का हो, एचआईवी से संक्रमित हो सकता है।

जो लोग एचआईवी के साथ जी रहे हैं, उन्हें अभी भी अन्य STI(जिसे यौन संचारित रोग या STD के रूप में भी जाना जाता है) का खतरा हो सकता है।(wikimedia commons)
जो लोग एचआईवी के साथ जी रहे हैं, उन्हें अभी भी अन्य STI(जिसे यौन संचारित रोग या STD के रूप में भी जाना जाता है) का खतरा हो सकता है।(wikimedia commons)

2. अगर दोनों पार्टनर एचआईवी पॉजिटिव हैं, तो कंडोम की कोई जरूरत नहीं है।

जो लोग एचआईवी के साथ जी रहे हैं, उन्हें अभी भी अन्य STI(जिसे यौन संचारित रोग या STD के रूप में भी जाना जाता है) का खतरा हो सकता है। इसलिए उन्हें असुरक्षित यौन संबंध से बचना चाहिए।

3. एचआईवी के इलाज के लिए प्रतिदिन बहुत सारी गोलियां लेने की जरूरत होगी।

पहले, एचआईवी से पीड़ित लोगों को बहुत सारी दवाई लेने की जरूरत होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है एचआईवी का इलाज ले रहे ज्यादातर लोग रोजाना सिर्फ 1 से 2 गोलियां ही लेते हैं।

एचआईवी होने पर भी व्यायाम आपके स्वास्थ्य की रक्षा करने का एक अच्छा तरीका है।(wikimedia commons)
एचआईवी होने पर भी व्यायाम आपके स्वास्थ्य की रक्षा करने का एक अच्छा तरीका है।(wikimedia commons)

4. देखकर बताया जा सकता हैं कि कोई एचआईवी पॉजिटिव है।

ये बात एकदम गलत है आप एचआईवी पॉजिटिव लोगों की पहचान उनके लक्षणों से नहीं कर सकते। दरअसल, AIDS का कोई विशिष्ट लक्षण नहीं होता हैं या फिर अन्य स्वास्थ्य स्थितियों का संकेत देने वाले लक्षण हो सकते हैं।

5. एचआईवी है, तो आपको व्यायाम नहीं करना चाहिए।

एचआईवी होने पर भी व्यायाम आपके स्वास्थ्य की रक्षा करने का एक अच्छा तरीका है। व्यायाम भूख में सुधार कर सकते हैं, तनाव कम कर सकते हैं। साथ ही यह आपकी मांसपेशियों और हड्डियों की रक्षा कर सकता है।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com