क्या है इस बार 'विश्व स्वास्थ्य दिवस’ का थीम?1950 से हुई इसकी शुरूआत

इस दिन दुनियाभर में विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य स्थानीय स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा सेमिनार, नाटक और कई माध्यमों से लोगों के लिए स्वस्थ रहना क्यों जरुरी है, इसका महत्व समझाया जाता है। इसके अलावा भी विश्व स्वास्थ्य दिवस के दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा दुनियाभर में फैल रही नई बीमारियां, उनका इलाज और इन बीमारियों का कारण क्या है, इसके बारे में लोगों को जानकारी दी जाती है।
World Health Day 2024 : इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में सेहत के प्रति जागरुकता फैलाना है। (Wikimedia Commons)
World Health Day 2024 : इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में सेहत के प्रति जागरुकता फैलाना है। (Wikimedia Commons)

World Health Day 2024 : विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रत्येक साल 7 अप्रैल को 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में सेहत के प्रति जागरुकता फैलाना है। इस दिन दुनियाभर में विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य स्थानीय स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा सेमिनार, नाटक और कई माध्यमों से लोगों के लिए स्वस्थ रहना क्यों जरुरी है, इसका महत्व समझाया जाता है। इसके अलावा भी विश्व स्वास्थ्य दिवस के दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा दुनियाभर में फैल रही नई बीमारियां, उनका इलाज और इन बीमारियों का कारण क्या है, इसके बारे में लोगों को जानकारी दी जाती है। मेडिकल के क्षेत्र में हुई नई खोज, नई दवाओं और नए टीकों की खोज के बारे में भी लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है, आज हम आपको विश्व स्वास्थ्य दिवस के इतिहास के बारे में जानकारी देंगे।

1950 से हुई शुरूआत

1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस दिन को मनाने का प्रस्ताव रखा था। दुनियाभर में बढ़ते बीमारियों के मामलों को देखते हुए, लोगों को सेहत के प्रति जागरुक करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस दिन को मनाने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव के बाद लगभग 2 साल तक दुनियाभर के कई देशों ने इस पर विचार किया। अंत में सन 1950 में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाया गया। इसके बाद से हर साल अलग-अलग थीम्स पर इस दिन को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को बिना किसी आर्थिक परेशानी के स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करवाना है, ताकि सब रोगमुक्त रह सकें।

कोई व्यक्ति चाहे जैसी भी आर्थिक परिस्थिति में क्यों न हो, उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं जरुर मिलनी चाहिए, ये उनका अधिकार है। (Wikimedia Commons)
कोई व्यक्ति चाहे जैसी भी आर्थिक परिस्थिति में क्यों न हो, उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं जरुर मिलनी चाहिए, ये उनका अधिकार है। (Wikimedia Commons)

क्या है इस साल का थीम

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हर साल एक नया थीम रखा जाता है। इस साल "माय हेल्थ माय राइट" थीम के साथ विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने का फैसला किया गया है। माय हेल्थ माय राइट थीम इस बात को दर्शाता है कि स्वास्थ्य ही मानव के जीवन की असली बुनियाद है। साथ ही यह थीम यह भी दर्शाती है कि आपकी सेहत आपका हक है। कोई व्यक्ति चाहे जैसी भी आर्थिक परिस्थिति में क्यों न हो, उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं जरुर मिलनी चाहिए, ये उनका अधिकार है। इन्हीं कारणों से दुनियाभर के देशों की सरकार लोगों के लिए फ्री योजनाएं लाती है।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com