लक्जरी रोल-ऑन-रोल-ऑफ दुनिया का सबसे बड़ा जहाज

यह जहाज भूमध्य सागर के तट पर स्थित इटली में जेनोआ, ओलबिया और लिवोर्नो के बीच चलेगा।
लक्जरी-रोल-ऑन-रोल-ऑफ (ians)

लक्जरी-रोल-ऑन-रोल-ऑफ (ians)

दुनिया का सबसे बड़ा जहाज

न्यूजग्राम हिंदी: चीनी राष्ट्रीय जहाज निर्माण निगम के अधीनस्थ क्वांगचो शिपयार्ड इंटरनेशनल कंपनी (Kwangchow Shipyard International Company) द्वारा इटली (Italy) के लिए निर्मित लक्जरी रोल-ऑन-रोल-ऑफ (Luxury Roll-on-roll-off) जहाज 14 अप्रैल को दक्षिण चीन के क्वांगचो शहर स्थित नानशा लोंगश्युए द्वीप से रवाना हुआ। बताया जाता है कि इस जहाज का विस्थापन 70 हजार टन से अधिक है, जो दुनिया में सबसे बड़ा लक्जरी रोल-ऑन-रोल-ऑफ जहाज है। यह जहाज भूमध्य सागर के तट पर स्थित इटली में जेनोआ, ओलबिया और लिवोर्नो के बीच चलेगा।

<div class="paragraphs"><p>लक्जरी-रोल-ऑन-रोल-ऑफ (ians)</p></div>
Dhari Devi: केदारनाथ आपदा का कारण था मूर्ति को अपलिफ्ट करना, 9 वर्ष बाद देवी मां अपने सिंहासन पर हुई विराजमान

इस जहाज का नाम है मोबी फंतासी, जिसकी लंबाई 237 मीटर और चौड़ाई 33 मीटर है। इस जहाज में 13 डेक और 533 कमरे हैं, जिसमें 2,500 यात्री और करीब 800 कार सवार हो सकती हैं। पर्यटकों के आराम करने के लिए रेस्तरां और मनोरंजन स्थलों का क्षेत्रफल करीब 6,700 वर्ग मीटर है।

--आईएएनएस/PT

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com