31 अक्टूबर: जानें इस दिन से जुड़ी कुछ खास घटनाएं

हर दिन इतिहास के पन्नों में कुछ खास घटनाओं का जिक्र मिल जाता है जो की इतिहास के परिप्रेक्ष्य से काफी महत्वपूर्ण होते हैं।
 31 अक्टूबर (History Of 31st October) के दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है
31 अक्टूबर (History Of 31st October) के दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण घटनाSora Ai
Published on
Updated on
4 min read

Summary

  • नेवादा अमेरिका का 36 वा प्रांत बना

  • बेल्जियम में टेलीविजन का प्रसारण

  • इंदिरा गांधी की गोली मार कर हत्या

हर दिन इतिहास के पन्नों में कुछ खास घटनाओं का जिक्र मिल जाता है जो की इतिहास के परिप्रेक्ष्य से काफी महत्वपूर्ण होते हैं। 31 अक्टूबर के दिन इतिहास के पन्नों में राजनीति, विज्ञान, स्वास्थ्य और समाज की दृष्टिकोण से कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटित हुई हैं और इन घटनाओं से यह समझने में मदद मिलती है कि एक निर्णय या घटना कैसे समय के साथ-साथ बड़े बदलाव लेकर आते हैं। आइए जानते हैं 31 अक्टूबर (History Of 31st October) के दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं, उपलब्धियों और व्यक्तित्वों के बारे में।

नेवादा अमेरिका का 36 वा प्रांत बना

31 अक्टूबर 1864 को नेवादा (Nevada) अमेरिका का 36 वां हिस्सा बना। नेवादा अमेरिका सिविल वॉर के दौरान यह काफी वफादार रहा जिसके कारण इसे राज्य का दर्जा मिल गया। नेवादा अपने विशाल रेगिस्तानी क्षेत्र पर्वतीय भूभाग और समृद्ध खनिज संसाधनों के लिए प्रसिद्ध है। यहां चांदी और सोने की खोज ने इसे द सिल्वर स्टेट (“The Silver State”) नाम दिलाया। इसकी राजधानी कार्सन सिटी है और सबसे बड़ा शहर लॉस वेगास है जो मनोरंजन और पर्यटन का केंद्र माना जाता है।

बेल्जियम में टेलीविजन का प्रसारण

31 अक्टूबर 1953 को बेल्जियम (Belgium) में टेलीविजन का प्रसारण शुरू हुआ। यह देश के मीडिया इतिहास का एक काफी अनोखा पड़ाव था जिसे संचार और मनोरंजन के नए युग की शुरुआत की। प्रारंभिक प्रसारण मुख्यतः समाचार सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शिक्षात्मक सामग्री पर केंद्रित थे। शुरुआत में यह सेवा केवल कुछ बड़े शहरों तक सीमित थे लेकिन धीरे-धीरे पूरे देश में फैल गए बेल्जियम की दो प्रमुख भाषाओं फ्रेंच और टच में कार्यक्रम प्रसारित किया जाता था टेलीविजन ने बेल्जियम समाज में सूचना और संस्कृति के प्रसार में अहम भूमिका निभाई और जनसंपर्क का सशक्त माध्यम बना।

बंगाल में भयंकर चक्रवाती तूफ़ान

1960 में बंगाल की खाड़ी (Bay Of Bengal) में एक भयंकर चक्रवर्ती तूफान आया हालांकि यह एक भीषण प्राकृतिक आपदाओं में से एक था लेकिन इस चक्रवर्ती तूफान ने लगभग 10000 से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था। यह तूफान विशेष रूप से पाकिस्तान के पूर्वी भाग जो अब बांग्लादेश के नाम से विख्यात है और भारत के तटीय क्षेत्रों को प्रभावित कर गया। तेज हवाओं भारी वर्षा और ज्वारीय लहरों ने गांव को तहस नहस कर दिया।

मिहिर सेन ने पनामा नहर को किया पार

1966 में भारत के प्रसिद्ध तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर (Panama Canal) को तरकर पर किया। यह उपलब्धि उन्हें अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाने वाली घटनाओं में से थी उन्होंने लगभग 82 किलोमीटर लंबी इस नहर को कठिन परिस्थितियों में पर किया जहां तेज धाराएं तापमान बड़ी चुनौतियां थी मिहिर सेन पहले एशियाई थे जिन्होंने यह कारनामा किया इससे पहले वह इंग्लिश चैनल भी पार कर चुके थे। उनके इस साहसिक प्रयास ने भारत का नाम विश्व खेल मंच पर गौरवान्वित किया इसके साथ ही मिहिर सेन को भारत सरकार ने पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया।

इंदिरा गांधी की गोली मार कर हत्या

31 अक्टूबर 1984 को भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) कि उनके ही अंगरक्षकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। या घटना नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर हुई जिसने पूरे देश को चौंका दिया था फर्स्ट उनकी हत्या ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद सिख समुदाय में उपजे आक्रोश से जुड़ी मानी गई। इंदिरा गांधी भारत की पहली और अब तक एकमात्र महिला प्रधानमंत्री थी उनके निधन के बाद देशभर में हिंसा और देंगे बाद कुठे और उसी दिन उनके पुत्र राजीव गांधी को भारत का नौवां प्रधानमंत्री घोषित कर दिया गया।

सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म

1875 में सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म गुजरात की नडियाड में हुआ था। वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता और स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री थे आईरन मैन ऑफ़ इंडिया (Iron Man of India) के नाम से जाना जाता है उन्होंने भारत की 562 रियासतों एकीकृत कर राष्ट्र की एकता और अखंडता को सशक्त बनाया महात्मा गांधी के सिद्धांतों से प्रेरित होकर उन्होंने किसान आंदोलन और स्वतंत्रता संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई सरदार पटेल की संगठन क्षमता और दृढ़ संकल्प में भारत के नीति को मजबूत किया उनकी याद में स्टैचू ऑफ यूनिटी स्थापित की गई।

राष्ट्रीय एकता दिवस

राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन भारत के लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती के अवसर पर मनाया जाता है जिन्होंने देश की एकता और अखंडता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई फुल स्टार 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत की थी इस दिन देश भर में रन फॉर यूनिटी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिनका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय एकता सुरक्षा और एक जूता की भावना को प्रबल करना है। सरदार पटेल के योगदान को स्मरण कर यह दिवस हमें भारत के एकता और विविधता की शक्ति का एहसास कराता है।

श्रीलंका में तमिल विद्रोहियों पर जाफना में हमले का आरोप

2006 में श्रीलंका सरकार ने तमिल अलगाववादी संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) पर जाफना प्रायद्वीप में सरकारी सैनिकों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया। यह घटना उस समय हुई जब देश में शांति वार्ता विफल हो चुकी थी और गृहयुद्ध जैसी स्थिति फिर से उभर रही थी। इस हमले में कई सैनिक हताहत हुए, जिससे तनाव और बढ़ गया। श्रीलंका सरकार ने विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज कर दी। यह संघर्ष श्रीलंका के गृहयुद्ध के सबसे हिंसक दौरों में से एक था, जिसने हजारों निर्दोष लोगों की जान ले ली।

 31 अक्टूबर (History Of 31st October) के दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है
30 अक्टूबर: जानें इस दिन से जुड़ी कुछ खास घटनाएं

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com