बाबर, औरगंजेब और अकबर नहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे नायक (ians)

बाबर, औरगंजेब और अकबर नहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे नायक (ians)

रामदेव बाबा 

बाबर, औरगंजेब और अकबर नहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे नायक: रामदेव बाबा

उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन विजयी रहा। हमें इस इतिहास को जानना चाहिए। रामदेव ने कहा कि शिवाजी महाराज ने कभी किसी धर्म या वर्ग के साथ भेदभाव नहीं किया, बल्कि सभी को साथ लेकर चलते थे।
Published on

न्यूजग्राम हिंदी: योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने रविवार को कहा कि अकबर (Akbar), बाबर (Babar) या औरंगजेब (Aurganzeb) नहीं, बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज (Chatrapai Shivaji Maharaj) हमारे हीरो हैं। बाबा रामदेव ने गोवा (Goa) के दक्षिणी जिले पोंडा (Ponda) में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाने के लिए गोवा सरकार (Goa Government) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया।

<div class="paragraphs"><p>बाबर, औरगंजेब और अकबर नहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे नायक (ians)</p></div>
Birthday Special: वीर शिवाजी की बहादुरी की दास्तां कहते ये किले

बाबा रामदेव ने कहा, ज्यादातर स्टेट बोर्ड या एनसीईआरटी (Ncert) की किताबों में हमें गलत इतिहास पढ़ाया गया है। (इन पुस्तकों में) मुगलों (Mughals) का महिमामंडन किया गया है हमें इसे बदलना होगा। अकबर, बाबर या औरंगजेब हमारे नायक नहीं हैं। हमारे महानायक छत्रपति शिवाजी महाराज, राणा प्रताप (Rana Pratap) , चंद्रशेखर आजाद (Chandra Shekhar Azad), भगत सिंह (Bhagat Singh) और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हैं।

<div class="paragraphs"><p>छत्रपति शिवाजी महाराज&nbsp;</p></div>

छत्रपति शिवाजी महाराज 

Wikimedia 

उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन विजयी रहा। हमें इस इतिहास को जानना चाहिए। रामदेव ने कहा कि शिवाजी महाराज ने कभी किसी धर्म या वर्ग के साथ भेदभाव नहीं किया, बल्कि सभी को साथ लेकर चलते थे। पाकिस्तान (Pakistan) में संकट के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश चार हिस्सों में बंट जाएगा। उन्होंने कहा, पाकिस्तान वित्तीय संकट (Economic Crisis) से गुजर रहा है। पाकिस्तान जल्द ही चार हिस्सों में बंट जाएगा। यह एक छोटा देश बना रहेगा।

logo
hindi.newsgram.com