बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश का कार्यकाल मात्र 4 दिन का होगा, जानिए कारण

केंद्र ने मद्रास उच्च न्यायालय (Madras High Court) के मुख्य न्यायाधीश के रूप में बॉम्बे उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस.वी. गंगापुरवाला की नियुक्ति को भी अधिसूचित किया।
बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश का कार्यकाल मात्र 4 दिन का होगा (IANS)

बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश का कार्यकाल मात्र 4 दिन का होगा (IANS)

न्यायमूर्ति आरडी धानुका (Justice R.D. Dhanuka)

Published on
2 min read

न्यूजग्राम हिंदी: केंद्र ने शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay Highcourt) के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति आरडी धानुका (Justice R.D. Dhanuka) की नियुक्ति को अधिसूचित किया। वह 30 मई को सेवानिवृत्त होंगे और इस प्रकार मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल केवल चार दिनों का होगा। केंद्र ने मद्रास उच्च न्यायालय (Madras High Court) के मुख्य न्यायाधीश के रूप में बॉम्बे उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस.वी. गंगापुरवाला की नियुक्ति को भी अधिसूचित किया।

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के कॉलेजियम ने 19 अप्रैल को उच्च न्यायालयों के प्रमुख के रूप में न्यायमूर्ति धानुका और न्यायमूर्ति गंगापुरवाला के नामों की सिफारिश की थी।

बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश का कार्यकाल मात्र 4 दिन का होगा (IANS)

Law Facts: विश्व के अजीब तलाक कानून, कॉफी पर न ले जाने पर मांग सकते हैं तलाक

मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश टी. राजा 24 मई को सेवानिवृत्त हुए। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने 19 अप्रैल को न्यायमूर्ति राजा को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश को दोहराया था, हालांकि केंद्र द्वारा इसे मंजूरी नहीं दी गई थी।

न्याय विभाग ने एक अधिसूचना में कहा: भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री न्यायमूर्ति रमेश देवकीनंदन धानुका को बॉम्बे उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करते हैं। उनकी नियुक्ति प्रभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी।

सुप्रीम कोर्ट  (Wikimedia Commons)

सुप्रीम कोर्ट  (Wikimedia Commons)

1961 में जन्मे न्यायमूर्ति धानुका ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई में पूरी की। उन्होंने बॉम्बे विश्वविद्यालय से वाणिज्य और कानून में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। वह पिछले कई वर्षों से ग्रेटर मुंबई नगर निगम के वरिष्ठ वकील पैनल में थे और बड़ी संख्या में बॉम्बे उच्च न्यायालय में नगर निगम का प्रतिनिधित्व करने वाले मामलों में पेश हुए हैं।

--आईएएनएस/PT

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com