भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाली नारी शक्ति

क्या आप जानते हैं कि संविधान सभा के 389 सदस्यों में 15 महिलाएं भी थी। लेकिन इनका जिक्र बहुत कम होता है।
 भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाली नारी शक्ति (IANS)

 भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाली नारी शक्ति 

(IANS)

संविधान

न्यूजग्राम हिंदी: हम जब भी भारतीय संविधान (Indian Constitution) के निर्माण की बात करते हैं तो संविधान सभा में मौजूद पुरुषों का ही जिक्र करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि संविधान सभा के 389 सदस्यों में 15 महिलाएं भी थी। लेकिन इनका जिक्र बहुत कम होता है। आज के इस लेख में हम इनके बारे में विस्तार से जानेंगे।

• राजकुमारी अमृत कौर (Rajkumari Amrit Kaur)

‘अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान’ में इनका अहम योगदान रहा। यह भारत की स्वास्थ्य मंत्री थी। इनकी शिक्षा इंग्लैंड में और जन्म लखनऊ उत्तर प्रदेश में हुआ।

• रेणुका रे (Renuka Ray)

यह एक स्वतंत्रता सेनानी (Freedom Fighter) और सामाजिक कार्यकर्ता (Social Worker) थी।

• मालती चौधरी (Malati Chaudhary)

यह भी एक सामाजिक कार्यकर्ता थी और यह इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) द्वारा लगाई गई इमरजेंसी के विरोध के जुर्म में जेल भी गई थी।

* बेगम ऐजाज रसूल (Begum Aizaz Rasool)

यह 15 में से इकलौती मुस्लिम महिला थी। अपने पूरे जीवन में यह राजनीति में काफी सक्रिय रही।

<div class="paragraphs"><p>&nbsp;भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाली नारी शक्ति&nbsp;</p><p>(IANS)</p></div>
Law Facts: विश्व के अजीब तलाक कानून, कॉफी पर न ले जाने पर मांग सकते हैं तलाक

• पूर्णिमा बनर्जी (Purnima Banerjee)

इन्होंने नमक आंदोलन जैसे कई आंदोलन में भाग लिया और जेल भी गई।

• दुर्गाबाई देशमुख (Durgabai Deshmukh)

यह एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता थी।

• कमला चौधरी (Kamla Chaudhary)

यह एक लेखिका और समाज सुधारक थी इन्होंने महिलाओं के जीवन में सुधार लाने के लिए कई प्रयास किए।

• लीला रॉय (Leela Roy)

इन्होंने बहुत छोटी सी उम्र से ही लड़कियों की शिक्षा के लिए प्रयास करने शुरू कर दिए। यह लड़कियों के मार्शल आर्ट्स की महत्व को समझती थी और लोगों को भी समझाना चाहती थी।

• सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu)

इन्होंने गांधी जी द्वारा चलाए जा रहे कई सत्याग्रह में भाग लिया और जेल भी गई।

• हंसा जीवराज मेहता (Hansa Jivraj Mehta)

यह एक भारतीय सुधारवादी, नारीवादी, सामाजिक कार्यकर्ता थी।

इसके अलावा

• अम्मू स्वामीनाथन (Ammu Swaminathan)

• विजय लक्ष्मी पंडित (Vijay Lakshmi Pandit)

• दक्षयानी वेलायुधान (Dakshyani Veluyudhan)

•सुचेता कृपलानी (Sucheta Kriplani)

• एनी मस्करीन (Annie Mascarene)

PT

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com