World Earth Day: जाने क्यों एक ही दिन मनाया जाता हैं ये दिन

इसे मनाने का मुख्य कारण पर्यावरण का संरक्षण करना है क्योंकि आज पृथ्वी बहुत प्रदूषित हो चुकी है और प्रदूषण का मुख्य कारण मनुष्य की लापरवाही है।
जाने क्यों एक ही दिन मनाया जाता हैं ये दिन (IANS)

जाने क्यों एक ही दिन मनाया जाता हैं ये दिन (IANS)

World Earth Day

Published on
2 min read

न्यूजग्राम हिंदी: पृथ्वी दिवस (Earth Day) 22 अप्रैल को पूरे विश्व में एक त्योहार की तरह मनाया जाता है। इसे मनाने की शुरुआत अमेरिका (America) के शहर संतर में हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे यह सभी देशों में मनाया जाने लगा। इसे मनाने का मुख्य कारण पर्यावरण का संरक्षण करना है क्योंकि आज पृथ्वी बहुत प्रदूषित हो चुकी है और प्रदूषण का मुख्य कारण मनुष्य की लापरवाही है।

• इस दिवस को बनाने की प्रेरणा अमेरिकी सिनेटर गेलार्ड नेलसन है। इन्होंने ही सर्वप्रथम अमेरिकी औद्योगिक विकास की वजह से हो रहे पर्यावरण के दुष्परिणामों की ओर अमेरिका का ध्यान आकर्षित किया था।

• इसके लिए उन्होंने अमेरिकी समाज के लोगों को संगठित किया विरोध प्रदर्शन किए और उन्हें जन आंदोलन करने के लिए एक मंच उपलब्ध कराया।

<div class="paragraphs"><p>जाने क्यों एक ही दिन मनाया जाता&nbsp;हैं&nbsp;ये&nbsp;दिन (IANS)</p><p></p></div>
International Day Of Happiness: जानिए खुश रहने के फायदे, और इस दिन की खासियत

यह पृथ्वी हमारी धरोहर है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है। कुछ चीजें मनुष्य को प्रकृति द्वारा उपहार में दी गई है। हवा, धरती, सूरज, चांद, जल, नदियां, पहाड़, हरे भरे जंगल और धरती के अंदर छिपी हुई खनिज हमेशा हमारी सहायता करते हैं। भले ही मनुष्य मेहनत करके कितना ही धन कमा लें लेकिन अपने इन संपदाओं को लाख प्रयासों के बाद भी नहीं बढ़ा पाएगा। क्योंकि प्रकृति ने यह चीज़े एक सीमित मात्रा में उपलब्ध कराई हैं।

इस दिन को मनाने का सबसे मुख्य उद्देश्य यह है कि लोग पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक हो। इस दिन प्रत्येक मनुष्य को यह विचार करना चाहिए कि कैसे मनुष्य अपनी वसुंधरा को सुरक्षित कर सकता हैं। इस दिन लोग बहुत सी ऐसी गतिविधियां करते हैं जिससे पृथ्वी की रक्षा की जा सके जैसे के पौधारोपण करना, सड़क के किनारे से कचरे को उठाना, गंदगी का पुनःचक्रण करना और ऊर्जा संरक्षण आदि।

PT

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com