गणतंत्र दिवस 2026: आत्मनिर्भर भारत और ‘वंदे मातरम’ की भावना जन-जन तक ले जाने का अभियान

गणतंत्र दिवस समारोह- 2026 आत्मनिर्भर भारत व ‘वंदे मातरम’ की भावना से परिपूर्ण होगा। साथ ही रिपब्लिक डे का यह भाव जन-जन तक ले जाने का बड़ा अभियान भी शुरू किया गया है। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रक्षा मंत्रालय ने माईगोव के साथ मिलकर देशवासियों विशेषकर छात्रों, युवा कलाकारों और रचनात्मक प्रतिभाओं को इसमें शामिल किया है।
गणतंत्र दिवस
आत्मनिर्भर भारत और ‘वंदे मातरम’ की भावना जन-जन तक ले जाने का अभियानIANS
Published on
Updated on
2 min read

राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करने के लिए क्विज समेत चार बड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं शुरू की गई हैं। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत, स्वतंत्रता का मंत्र और ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्षों की प्रेरणा को जनसहभागिता के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाना है। सभी प्रतियोगिताएं माईगोव पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

इसके अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता रखी गई है जिसका शीर्षक ‘समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत’ है। प्रतियोगिता में देशभर के प्रतियोगी शामिल होंगे। इन कलाकारों को भारत के नवाचार, तकनीकी प्रगति, स्वदेशी क्षमताओं और सतत विकास की यात्रा को दर्शाने वाली रचना तैयार करनी होगी।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार श्रेष्ठ पेंटिंग्स को विशेष प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा। विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार और गणतंत्र दिवस परेड देखने का आमंत्रण मिलेगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु लिंक माईगोव पोर्टल पर उपलब्ध है।

वहीं निबंध प्रतियोगिता ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम’ पर आधारित होगी। प्रतिभागियों को ‘वंदे मातरम’ के माध्यम से स्वतंत्रता, राष्ट्रगौरव, बलिदान और एकता की भावना पर अपने विचार व्यक्त करने हैं। उत्कृष्ट निबंध माईगोव प्लेटफार्म पर प्रकाशित किए जाएंगे। विजेताओं को पुरस्कार और राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलेगी। इस वर्ष गायन प्रतियोगिता भी रखी गई है। ‘विभिन्न संस्करणों में वंदे मातरम’ का प्रदर्शन किया जाएगा। देश के हर संगीत प्रेमी को ‘वंदे मातरम’ का अपना स्वरूप प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस कार्यक्रम के लिए प्रतिभागी अपनी रिकॉर्डिंग अपलोड कर सकते हैं। सबसे प्रभावशाली गायन प्रस्तुतियों को पुरस्कृत किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि क्विज प्रतियोगिता 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगी। क्विज में भारत की उपलब्धियों और राष्ट्रगौरव से जुड़े चार प्रमुख विषय शामिल रहेंगे। ‘वंदे मातरम’ का 150 वर्षों का ऐतिहासिक विकास और प्रेरक यात्रा इसका हिस्सा है। आत्मनिर्भर भारत: स्वावलंबन की राष्ट्रीय मुहिम भी इसमें शामिल है। भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियां व खेल जगत में भारत का उभरता वैश्विक प्रभाव जैसे विषयों को भी इसमें रखा गया है। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को देश की प्रगति और विरासत से जोड़ना है।

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि गणतंत्र दिवस 2026 के कार्यक्रमों की अधिक जानकारी और अपडेट व गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं से जुड़े सभी अपडेट राष्ट्रपर्व पोर्टल तथा ‘राष्ट्रपर्व’ ऐप पर उपलब्ध हैं। रक्षा मंत्रालय की यह अनूठी पहल न केवल विविध प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती है, बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’, राष्ट्रभक्ति, और संविधान दिवस की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का भी कार्य करती है।

(BA)

गणतंत्र दिवस
एक कॉल ने खोली दो शादियों की पोल ! प्रयागराज में डिलीवरी बॉय की दोहरी जिंदगी का पर्दाफाश

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com